एक्सप्लोरर

05 February Today Horoscope: वृषभ, तुला और मकर राशि के लिए संघर्ष भरा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

05 February Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. ग्रह-नक्षत्र की चाल से राशिफल का आंकलन होता है. सोमवार, 05 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल.

05 February Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज सोमवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं, सोमवार 05 फरवरी, 2024 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आज किन्हें मिलेगा भाग्य का लाभ और किन्हें होगी निराशा. यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज सोमवार दिन की शुरुआत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं होगी. लेकिन दिन के उत्तरा भाग में परेशानियां स्वत कम होने लगेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन का उत्तरार्द्ध भाग शिक्षा अध्ययन के लिए अच्छा रहेगा. वहीं संतान पक्ष से संबंधित शुभ परिणाम मिलेंगे तथा संतान द्वारा किसी अच्छे कार्य में सहयोग किया जा सकता है. शत्रुओं पर दबदबा बनाए रखेंगे तथा स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे. आज आप मित्रों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए व्यवसाय के पक्ष में दिन अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए दिन का उत्तरा भाग कुछ चिंता वाला रहेगा. आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना दुर्घटना की संभावना हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है. साथ ही संतान को लेकर चिंता रहेगी. इस तरह से आज आप मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं. शत्रु पक्ष को परास्त करने के लिए भी अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. शिक्षा अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को कुछ परीक्षा ने का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन मिश्रित रहेगा छोटे-मोटे उतार चढ़ाव आते रहेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. शुरुआत में कुछ दिक्कतें चिंता हो सकती है लेकिन उसके बाद अपनी कड़ी मेहनत कर के चिन्ता से उबर आएंगे तथा धनलाभ के योग बनेंगे. जीवनसाथी की उन्नति संभव है या जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह से आर्थिक लाभ होगा. वाहन आदि लेने का विचार हो तो ले सकते हैं. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए व्यवसाय को लेकर दिन अच्छा है, नई योजनाएं पूरी करने में सफलता मिलेगी तथा नए-नए संपर्क स्थापित होंगे और व्यवसाय में वृद्धि होगी.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा. धन को लेकर कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ऑफिस में डॉक्यूमेंट और जरूरी कागजात आदि को लेकर सावधानीपूर्वक काम करने की आवश्यकता है.  संतान पक्ष को लेकर कुछ विरोध की संभावनाएं बन सकती हैं. व्यवसाय करने वाले जातकों को थोड़े संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भगवान की कृपा से कोई न कोई रास्ता खुद ही मिलता जाएगा.

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा. ऐसे लोग जो अध्यापन के प्रोफेशन से जुड़े हैं उनके लिए विशेषता यह दिन अच्छा रहेगा और उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में सम्मान व सफलता आदि मिलने की संभावनाएं हैं. विद्यार्थियों के साथ यदि कोई रिसर्च वर्क कर रहे हो तो उसे रिसर्च वर्क में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनेंगे. यदि किसी यात्रा आदि में जाने का विचार हो तो यात्राएं लाभ देने वाली होगी. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए व्यवसाय को लेकर दिन अच्छा रहेगा, व्यवसाय में धन लाभ पर्याप्त मात्रा में होगा.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. संतान को लेकर तथा शिक्षा को लेकर कुछ चिताओं की संभावना बनी रहेगी. व्यवसाय को लेकर दिन अच्छा रहेगा जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा आय के नए साधन मिल सकते हैं. यदि विदेश यात्रा का कोई प्लान हो तो थोड़ा सोच विचार कर लें, जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं लग रहा है.

तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों के लिए मेहनत करने का दिन है और यह मेहनत रंग लाएगी. जॉब करने वाले जातक अपनी कड़ी मेहनत से अपने कार्य स्थल पर नाम कमाएंगे, कार्यों को विशेष प्रशंसा मिलेगी. धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे जाएंगे तथा उन पर मेहनत करेंगे जोकि अच्छा परिणाम देने वाले हैं. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी व्यवसाय को लेकर दिन बहुत अच्छा रहेगा, नए मार्गों से धन का आगमन हो सकता है. यदि कोई नई डील अथवा कॉन्ट्रैक्ट आदि का विचार हो तो उसमें लाभ मिलने की संभावनाएं भी अधिक रहेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा जाने वाला है. खासकर धन के मामले में यह दिन बहुत लाभ देने वाला रहेगा. शिक्षा के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यवसाय की बात करें तो व्यवसाय के माध्यम से प्रचुर मात्रा में धन आने के योग हैं. जॉब करने वाले जातकों को मान सम्मान की प्राप्ति के योग बनेंगे तथा स्वयं के परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे तथा जीवन साथी को लेकर भी सकारात्मक परिणाम वाला दिन रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा. आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. बाहरी स्थान से धन प्राप्ति के योग बनेंगे तथा संतान पक्ष से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. शिक्षा अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अध्ययन को लेकर दिन अच्छा है.आज आपको कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए दिन संघर्ष वाला रहेगा, व्यर्थ की चिंताएं गले पड़ सकती हैं. वाहन को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा किसी प्रकार की टक्कर अथवा व्यर्थ के विवाद उत्पन्न हो जाएंगे. स्वास्थ्य को लेकर भी दिन कुछ विशेष अच्छा नहीं कहा जाएगा, अतः थोड़ी सावधानी बरतना आवश्यक है. धन का अधिक खर्च होगा,इसलिए सोच समझकर पैसा खर्च करें. शिक्षा अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को लेकर यह दिन सामान्यतः ठीक रहेगा.

कुम्भ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है, जिनकी शादी की बात चल रही है या जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिलने के योग है. शिक्षा अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों तथा कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करने वाले जातकों के लिए भी दिन बहुत बढ़िया रहेगा, यह अध्ययन भविष्य में काम आएगा. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी यह दिन व्यवसाय की दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है.

मीन राशि (Pisces)- मीन राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. मकान आदि लेने का यदि विचार चल रहा हो तो भूमि लाभ और मकान मिलने की संभावनाएं प्रबल है. बैंकिंग अथवा मेडिकल लाइन से जुड़े लोगों के लिए अपने क्षेत्र में पर्याप्त लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए भी यह दिन अच्छा रहने वाला है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: 04 February Today Horoscope:मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वाले पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें अपना राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी की रात तकिए के नीचे छुपा दें ये 1 मामूली चीज, 4 महीने तक घर के आसपास भी नहीं भटकेगी कंगाली!
Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी की रात तकिए के नीचे छुपा दें ये 1 मामूली चीज, 4 महीने तक घर के आसपास भी नहीं भटकेगी कंगाली!
Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!
Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!
मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?
मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget