एक्सप्लोरर

Surya Grahan September 21: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को कब और कहां दिखेगा ?

Surya Grahan 21 September 2025 Time: सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा. सितंबर में दो ग्रहण लग रहे हैं. क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा. कितनी बजे देख पाएंगे सूर्य ग्रहण आइए जानते हैं.

Surya Grahan September 21: इस साल सितंबर में दो ग्रहण लगेंगे. पितृ पक्ष की शुरुआत जहां 7 सितंब को चंद्र ग्रहण से होगी तो वहीं 21 सितंबर को इसका समापन सूर्य ग्रहण से होगा. एक महीने में दो ग्रहण बहुत दुर्लभ देखने को मिलते हैं. चंद्र ग्रहण तो भारत में दिखाई देगा.

क्या साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा, कितनी बजे लगेगा आंशिक सूर्य ग्रहण, इसे कहां देख पाएंगे आइए जानते हैं.

21 सितंबर को कब दिखेगा सूर्य ग्रहण ?

सर्व पितृ अमावस्या पर इस साल सूर्य ग्रहण का साया मंडरा रहा है. 21 सितंबर को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10:59 से शुरू होगा और देर रात 03:23 पर समाप्त होगा. उसके बाद सूर्य ग्रहण का मोक्ष हो जाएगा. ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. इस ग्रहण की अवधि कुल 4 घंटे 24 मिनट की होगी.

भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव

साल का आखिरी आंशिक भारतीय समयानुसार रात में लगेगा, इसलिए ये भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल, नियम मान्य नहीं होंगे. आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, लेकिन वे पूरी तरह से सीधी रेखा में नहीं होते हैं, और चंद्रमा सूर्य को केवल आंशिक रूप से ढकता है.

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

21 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फिजी, अटलांटिका महासागर न्यूजीलैंड में दिखाई देगा.

आंशिक सूर्य ग्रहण कैसे देख सकते हैं ?

सूर्य ग्रहण की खगोलिया घटना को देखने के लिए कई लोग बेताब होते हैं, लेकिन इसे नंगी आंखों से देखना हानिकारक हो सकता है. सूर्य की किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसके लिए स्पेशल ग्लास या फिल्टर का इस्तेमाल करें. किसी कैमरे में इसका फोटो न लें, डिवाइस पर भी असर पड़ सकता है.

Pitru Paksha 2025: गर्भ में मृत्यु हो जाने पर क्या बच्चे का श्राद्ध करना चाहिए ? शास्त्र क्या कहता है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget