एक्सप्लोरर

Sutak Kaal: क्या है जन्म और मृत्यु से जुड़े सूतक और पातक में अंतर? सूर्य ग्रहण से भी है संबंध

Surya Grahan 2023: सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल का विशेष महत्व होता है जन्म और मरण के अलावा ग्रहण से भी सूतक और पातक का गहरा संबंध है. इनका पालन न करने वालों का जीवन प्रभावित होता है.

Surya Grahan 2023 Sutak Kaal: सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल का विशेष महत्व होता है. हिंदू धर्म में सूतक और पातक नाम से दो परंपराएं प्रचलित है, आइए जानते हैं इनके अंतर, महत्व और नियम. शास्त्रों में जन्म से लेकर मृत्यु तक कई नियम और परंपराएं बताई गई हैं. जन्म और मरण के अलावा ग्रहण से भी सूतक और पातक का गहरा संबंध है. इनका पालन न करने वालों का जीवन प्रभावित होता है.

सूतक क्या है ? (What is Sutak Kaal)

सूतक का संबंध जन्म के समय हुई अशुद्धि से है. जब बच्चे का जन्म होता है तो उसके परिवार पर सूतक लग जाता है. सूतक के समय परिवार के बच्चे की मां और परिवार वाले धार्मिक गतिविधियां में भाग नहीं ले सकते हैं. छटी पूजन तक बच्चे की मां रसोई घर में भी नहीं जाती.

सूतक क्यों लगता है ?

जन्म की प्रक्रिया के दौरान नाल काटा जाता है, शास्त्रों के अनुसार इसे अशुद्धि कहा जाता है. प्रसूति स्थान 1 माह अशुद्ध माना जाता है, इसीलिए कई लोग अस्पताल से घर आकर स्नान करते हैं. ऐसे में परिवार संग 3 पीढ़ियों तक 10 दिन के सूतक का पालन किया जाता है. सूतक की अवधि हवन और पूजन के बाद ही समाप्त होती है.

सूतक कब-कब लगता है ? (Sutak Kaal Timings)

जन्म, ग्रहण काल में सूतक लगता है. इन दोनों काल में सूतक के दिन और समय का निर्धारण अलग-अलग होता है. जैसे सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लगता है वहीं चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है.

पातक क्या है ? (What is Patak ?)

गरुड़ पुराण के अनुसार परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर पातक लगता है. मृत व्यक्ति के परिजन 12 या 13 दिन तक पातक का पालन करते हैं. इसमें भी घर के सदस्यों को रसोई में जाने, पूजा-पाठ, सामाजिक और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है.

पातक क्यों लगता है ?

गरुड़ पुराण के अनुसार मरण से फैली अशुद्धि के कारण पातक काल लगता है. मूलत: यह पातक काल सवा माह तक चलता है लेकिन दाह संस्कार से 13 दिन इसका कड़ाई से पालन करना होता है. पवित्र नदी में स्नान और ब्राह्मण भोजन कराने के बाद ही पातक काल समाप्त होता है.

पातक काल कब-कब लगता है ? (Patak Kaal Timings)

मृत्यु होने पर, स्त्री का गर्भपात, पालतू जानवर की मृत्यु होने पर पातल का पालन करना चाहिए. पातक के दिन और समय का निर्धारण भी अलग होता है.

विज्ञान में सूतक और पातक का महत्व (Sutak and Patak Kaal Difference)

'सूतक' और 'पातक' सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना गया है. जब बच्चे का जन्म और किसी सदस्य की मृत्यु होती है तो उस अवस्था में संक्रमण फैलने की संभावना अधिक बढ़ जाती है. इन दोनों ही हालातों में परिवार के सदस्यों को कई नियम पालन करने पड़ते हैं ताकि बीमारी न फैले. यही वजह है कि सूतक और पातक काल के बाद घर में हवन कर वातावरण को शुद्ध किया जाता है.

Surya Grahan 2023 Date: सूर्य ग्रहण में सूतक काल लगेगा या नहीं? जानें कब-कहां दिखाई देगा, देखें पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 5-11 July 2026: इस सप्ताह 6 राशियों को मिलेगा नौकरी में बड़ा बदलाव, प्रमोशन के बन रहे योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह 6 राशियों को मिलेगा नौकरी में बड़ा बदलाव, प्रमोशन के बन रहे योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Amarnath Yatra 2026: बाबा अमरनाथ के दर्शन की कर रहे हैं तैयारी? नोट कर लें जम्मू बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक की पूरी टाइमलाइन
Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ के दर्शन की कर रहे हैं तैयारी? नोट कर लें जम्मू बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक की पूरी टाइमलाइन
Chaturthi Vrat Katha: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी में व्रत कथा पढ़ना क्यों आवश्यक है, जानें रहस्य
वो व्रत जिसके फल से मिलती है सुयोग्य संतान, पढ़ें कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा
Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड

वीडियोज

'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget