एक्सप्लोरर

Strawberry Moon 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा का चांद है खास, आसमान में दिखेगा ‘स्ट्रॉबेरी मून’

Strawberry Moon 2024: जून माह में पड़ने वाली पूर्णिमा (Purnima) को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है. स्ट्रॉबेरी मून का अद्भुत नजारा आज यानी ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024) पर आसमान में देखा जाएगा.

Strawberry Moon 2024: आज शुक्रवार 21 जून 2024 का दिन धार्मिक दृष्टिकोण के साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बहुत खास है. क्योंकि आज आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना घटने वाला है. आज ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024) के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा. इस कारण चांद अधिक लाल, चमकदार और बड़ा नजर आएगा. वैज्ञानिकों द्वारा इसे स्ट्रॉबेरी मून का नाम दिया गया है.

कब देखा जाएगा स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon 2024 Time)

स्ट्रॉबेरी मून को हनी मून, हॉट मून और फुल मून भी कहा जाता है. जून में पड़ने वाली स्ट्रॉबेरी मून को 20 से 22 जून के बीच देखा जाएगा. इस दौरान चंद्रमा गोलाकार, लाल और अधिक चमकदार दिखेगा. यह अवसर उन लोगों के लिए खास होता है, जोकि खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं. 21 जून को सूर्यास्त के बाद स्ट्रॉबेरी मून देखा जाएगा. आप शाम 07:08 मिनट से भारत में स्ट्रॉबेरी मून को देख सकते हैं.

कैसे नाम पर स्ट्रॉबेरी मून और क्यों है खास (Strawberry Moon 2024 Time Importance)

1930 में मेन फार्मर्स अल्मनैक ने जून महीने की पूर्णिमा (Purnima 2024) के चांद को स्ट्रॉबेरी मून का नाम दिया. हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में इसे ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है. दरअसल स्ट्रॉबेरी मून का नाम जून के महीने में पकने वाली स्ट्रॉबेरी फल से लिया गया था. जून में पड़ने वाली स्ट्रॉबेरी मून या ज्येष्ठ पूर्णिमा इसलिए भी खास होती है, क्योंकि यह लगभग ठीक ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) पर पड़ती है, जोकि साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है. यह घटना अपने संरेखन की वजह से अधिक उल्लेखनीय और असाधारण होती है.

साल का सबसे चमकदार चांद स्ट्रॉबेरी मून

स्ट्रॉबेरी मून वास्तव में पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरने वाली रोशनी के कारण एक गर्म और सुनहरा रंग देता है. इस घटना को स्ट्रॉबेरी पूर्णिमा या स्ट्रॉबेरी मून के रूप में जाना जाता है. इस दिन चंद्रमा एक असामान्य आकार (अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ा) और लाल रंग में दिखाई देता है. इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे चंद्रमा अधिक चमकीला भी दिखाई देता है. इसलिए स्ट्रॉबेरी मून को साल का सबसे रंगीन चांद माना जाता है.

कैसे देखें स्ट्रॉबेरी मून (How to see Strawberry Moon)

आपको स्ट्रॉबेरी मून के अद्भुत नजारे को देखने के लिए किसी तरह की कोई सावधानी नहीं बरतनी है, क्योंकि इससे आंखों को कोई नुकसान नहीं होता. आप चाहे तो अपने कैमरे से इस खूबसूरत और अद्भुत चांद को कैद भी कर सकते हैं. स्ट्रॉबेरी मून को आप अपने छत या आंगन से देख सकते हैं. आप चाहें तो घंटों बैठकर इस खूबसूरत चांद की खूबसूरती का आनंद भी ले सकते हैं. वहीं जो लोग इसे और करीब से देखना चाहते हैं वो दूरबीन या फिर टेलीस्कोप की मदद से इसे देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न, शनि दोष से मिलेगी राहत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Masik Karthigai 2026: कृत्तिका नक्षत्र शुरू, आज शाम दीप जलाने की परंपरा क्यों?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget