एक्सप्लोरर

Singh Sankranti 2022: सिंह संक्राति आज, जानें मुहूर्त, इस विधि से सूर्य की पूजा से मिलेगा आरोग्य का वरदान

Singh Sankranti 2022: 17 अगस्त 2022 को सिंह संक्रांति है. सिंह संक्रांति पर गाय का घी खाने का विशेष महत्व है. जानते हैं सिंह संक्रांकि का पुण्यकाल और सूर्य पूजा विधि

Singh Sankranti 2022: 17 अगस्त 2022 को सिंह संक्रांति है. सूर्य जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन को राशि की संक्रांति कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों का राजा सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं. सिंह संक्रांति पर सूर्य देव, श्रीहरि विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा करते हैं. भादों में चारों तरफ वर्षा ऋतु चरम पर रहती है. हरियाली होने से पशुओं को हरा चारा भरपूर मात्रा में मिलता है, सिंह संक्रांति पर गाय का घी खाने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन विशेषतौर पर घी खाने से मानसिक और शारीरिक विकास में बढ़ोत्तरी होती है. स्वास्थ के लिहाज से ये बहुत लाभदायक है. आइए जानते हैं सिंह संक्रांकि का पुण्यकाल और सूर्य पूजा विधि

सिंह संक्रांति 2022 मुहूर्त (Singh sankranti 2022 muhurat)

हिंदू धर्म में एक मात्र सूर्य देव का साक्षात ईश्वर माना गया है. संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा से आरोग्य का वरदान मिलता है. भाद्रपद सिंह संक्रांति का पुण्यकाल 17 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर शुरु हो जाएगा. इस दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में आ जाएंगे. सिंह संक्रांति पर स्नान-दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

सिंह संक्रांति पूजा ‌विधि (Singh sankranti puja vidhi)

  • सिंह संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान की परंपरा है, लेकिन बारिश की वजह से हर तरफ नदी उफान पर रहती है इसलिए घर में ही नदियों का जल मिलाकर  सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लें.
  • इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्न देने की परंपरा है, लेकिन वर्षा ऋतु के कारण अगर सूरज नजर न आए तो पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सूर्यदेव का ध्यान करें और फिर जल चढ़ाएं.
  • लाल रंग के कपड़े पहनकर सूर्य को जल चढ़ान शुभ होता है. सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल, लाल चंदन, गेंहू के कुछ दाने डालें.
  • अब ऊं आदित्य नम: मंत्र का जाप करते हुए जल की धारा बनाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • धूप, दीप लगाकर तीन बार अपने ही स्थान पर परिक्रमा जरूर लगाएं. फिर धरती के पैर छुएं और ओम सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें. मान्यता है इससे शरीर के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही नवग्रहों की कृपा भी प्राप्त होती है.
  • सूर्य देव की पूजा के बाद भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की आराधना करें. सिंह संक्रांति पर भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र अर्पित करने श्रेष्ठ फलदायी माना गया है.

Singh Sankranti 2022: सिंह संक्रांति कब ? इस दिन इस एक चीज के सेवन से यश-कीर्ति में होगी वृद्धि, जानें महत्व

Krishna Janmashtami 2022 Date: 18 या 19 जन्माष्टमी किस दिन मनाई जाएगी ? यहां जानें, नोट करें सही डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 31 July 2026: राहु-चंद्रमा की युति दे रही सिंह, वृश्चिक वालों को आर्थिक मामलों में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
राहु-चंद्रमा की युति दे रही सिंह, वृश्चिक वालों को आर्थिक मामलों में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Gajanana Sankashti Chaturthi 2026: सावन की गजानन संकष्टी चतुर्थी कब ? तारीख, मुहूर्त, चंद्रोदय समय देखें
सावन की गजानन संकष्टी चतुर्थी कब ? तारीख, मुहूर्त, चंद्रोदय समय देखें
सावन सूर्य ग्रहण से 24 घंटे पहले घर के मुख्य द्वार पर लिख दें यह 1 शुभ अंक?
सावन सूर्य ग्रहण से 24 घंटे पहले घर के मुख्य द्वार पर लिख दें यह 1 शुभ अंक?
सावन सूर्य ग्रहण संयोग: अंक 7 वालों के लिए क्यों माना जा रहा है खास? जानें 3 मिनट का उपाय
सावन सूर्य ग्रहण संयोग: अंक 7 वालों के लिए क्यों माना जा रहा है खास? जानें 3 मिनट का उपाय

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget