एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2025: शनि वक्री का राशियों पर असर, जानें कब मिलेगी राहत!

Shani Retrograde 2025: 13 जुलाई से शनि वक्री चाल में होंगे. जानें किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, क्या सावधानियां रखें और क्या करें उपाय.

Shani Vakri 2025 Date: शनि, न्याय और कर्म के देवता. लेकिन जब वे वक्री चाल में जाते हैं, तो उनके निर्णय तेज, गहरे और अचूक हो जाते हैं. 2025 में शनि 13 जुलाई से 28 नवंबर तक वक्री रहेंगे. लोग इसे केवल खगोलीय घटना समझने की भून कतई न करें,  यह एक कर्म पुनरावलोकन की घड़ी है. यानि आपने जो बोया है उसे काटने का समय आ गया है.

शनि वक्री को लेकर शास्त्र क्या कहते हैं?

'वक्रे शनि न्यायकर्ताऽस्ति, सः पूर्वकृतं समर्पयति.'
अर्थात, वक्री शनि पहले किए कर्मों का सीधा फल लौटा देते हैं, चाहे अच्छा हो या बुरा.

शनि वक्री 2025: सटीक समय और स्थिति (Shani Vakri 2025 Date, Time)

तत्व  विवरण
ग्रह  शनि (Saturn)
चाल  वक्री (Retrograde)
वक्री प्रारंभ  13 जुलाई 2025, रविवार, प्रातः 09:36
वक्री समाप्ति 28 नवंबर 2025, शुक्रवार, प्रातः 09:20
राशि  मीन
नक्षत्र  उत्तराभाद्रपद, पुनर्वसु (संक्रमणकाल में)
साढ़ेसाती में कौन  मकर मुक्त, कुंभ (तीसरा चरण), मीन (दूसरा चरण), मेष (प्रथम चरण)
ढैय्या सिंह, धनु

किसे हो सकता है असर?

मीन (Pisces) साढ़ेसाती का दूसरा चरण

  • मानसिक थकान, परिवारिक भ्रम, आध्यात्मिक उलझन
  • निर्णायक फैसलों से बचें

मेष (Aries) साढ़ेसाती शुरू

  • नौकरी में बाधा, बॉस से टकराव, कार्यों में बाधा
  • नया निवेश सोच समझकर करें

कुंभ (Aquarius) साढ़ेसाती का अंतिम चरण

  • पुराने पापों का उभार, स्वास्थ्य और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं
  • अटके कामों में गति आएगी. जॉब बदलने का योग

सिंह (Leo) शनि की ढैय्या

  • पद प्रतिष्ठा में आघात, पिता से वैचारिक संघर्ष
  • सामाजिक जीवन में दिक्कत, धन का व्यय

धनु (Sagittarius) ढैय्या का आरंभ

  • भूमि-वाहन विवाद, सरकारी अड़चनें
  • शिक्षा में बाधा, लव लाइफ में परेशानी

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से शनि वक्री के परिणाम

बृहत्पाराशर होरा शास्त्र कहता है
'शनि वक्री सदा दण्डकारी, पापयुक्ते विशेषतः.'

अर्थात, जब शनि वक्री होते हैं, तब वे विशेष रूप से उन लोगों को दंड देते हैं जिनके कर्म या संकल्प असत्य या अहंकारपूर्ण रहे हों.

फलदीपिका के अनुसार वक्री शनि कभी-कभी पूर्व जन्म के कर्मों का भी तत्काल प्रभाव दिखाते हैं, जैसे अचानक रोग, कोर्ट-कचहरी, या सामाजिक कलंक.

क्या करें उपाय?

दिन  उपाय
शनिवार  पीपल पर जल अर्पण, तिल के तेल का दीपक जलाएं
प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः- 108 बार जाप
विशेष काले तिल, लोहे का दान; जरूरतमंद को छाया देना
बचाव न्यायहीन आचरण, बेईमानी, किसी की बददुआ से बचें

किसे मिलेगा लाभ?
तुला, मकर, वृषभ, कन्या राशि के लोग यदि न्यायप्रिय हैं तो उन्हें अचानक न्याय, प्रोमोशन, विदेश यात्रा या आर्थिक सुधार मिल सकते हैं. वक्री शनि उन कर्मशील लोगों को अचानक वरदान भी दे सकते हैं जो अपने प्रयास में सच्चे रहे हैं.

घबराएं नहीं शनि वक्री 2025 कोई महासंग्राम नहीं यह आपके कर्मों की रिपोर्ट कार्ड है! इसलिए डरिए मत अगर आपने न्याय किया है तो अब शनि फील गुड कराने वाले हैं.

FAQs:
Q. शनि वक्री 2025 कब से शुरू हो रहा है?
13 जुलाई 2025 से शनि वक्री चाल में आएंगे.

Q. किन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का असर है?
मेष, मीन, कुंभ पर साढ़ेसाती. सिंह और धनु पर ढैय्या.

Q. क्या वक्री शनि हमेशा बुरा प्रभाव देते हैं?
नहीं, यदि आप कर्मशील, ईमानदार और संयमी हैं तो शनि न्याय भी देते हैं.

Q. क्या इस समय नीलम पहनना चाहिए?
केवल योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श के बाद ही शनि रत्न धारण करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी व्रत कथा, इसके बिना अधूरी है पूजा
कामिका एकादशी व्रत कथा, इसके बिना अधूरी है पूजा
Sawan 2026 Niyam: सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Kanwar Yatra 2026: सावन में दिखी सबसे अनोखी कांवड़, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा देख थमे लोगों के कदम; वायरल हुआ वीडियो
सावन में दिखी सबसे अनोखी कांवड़, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा देख थमे लोगों के कदम; वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget