एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर पूजा में जरुर शामिल करें 5 खास चीजें, शनि दोष नहीं करेगा परेशान

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती 19 मई 2023 को है. इस दिन कुछ खास चीजें शनि देव को अर्पित की जाएं तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं. जानते हैं शनि जयंती की पूजा सामग्री

Shani Jayanti 2023: न्याय प्रिय देवता शनि देव का जन्मोत्सव हर साल ज्येष्ठ अमावस्या पर मनाया जाता है, इसे शनि जयंती कहते हैं. इस दिन शुभ फल पाने के लिए सूर्य पुत्र शनि देव की विशेष पूजा करनी चाहिए. शनि जयंती 19 मई 2023 को है.

शनि जयंती को लेकर मान्यता है इस दिन कुछ खास चीजें शनि देव को अर्पित की जाएं तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं और साधक मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत रहता है. आइए जानते हैं ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर यानी शनि जयंती पर शनि देव को कौन सी पांच चीजें खासतौर पर चढ़ानी चाहिए.

शनि जयंती पर चढ़ाएं 5 खास चीजें (Shani Jayanti Puja Samagri)

सरसों का तेल

पौराणिक कथा के अनुसार रावण के चुंगल से शनि को छु़ड़ाने के बाद हनुमान जी ने उनके शरीर पर तेल से मालिश की थी और शनि को दर्द से मुक्त किया था, तभी से शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है. शनि जयंती पर शनि की शीला पर तेल स अभिषेक करने से गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है. दुख-दर्द खत्म होते हैं.

शमी के पत्ते

शमी के पौधे को शनि देव का पौधा माना जाता है. इसके साथ ही माना जाता है कि भगवान शिव को शमी चढ़ाने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. इसके फल, पत्ते, जड़ चढ़ाने से शनि देव के प्रतिकूल प्रभाव कम हो जाते हैं. आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.

नीले फूल

शनि का नीले रंग से संबंध है, इसलिए उन्हें नीले रंग के फूल अति प्रिय है. शनि जयंती पर अपराजिता, शमी के फूल, आक के फूल शनि देव के चरणों में अर्पित करें. मान्यता है इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं, नौकरी में चल रही परेशानी दूर होती है.

नारियल

शनि जयंती के दिन एक जटावाला नारियल, सौ ग्राम काले तिल, 100 ग्राम उड़द दाल और एक कील काले कपड़े में लपेट दें. अब शनि मंदिर में शनि चालीसा का पाठ करें और फिर उसके बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. इससे आपके शनि और पितृदोष में कमी आती है और आपके धन की वृद्धि होने लगती है. नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय कारगर है.

काला तिल-काली उड़द

काले तिल का कारक शनि ग्रह ही है. कहते हैं कि शनि की पीड़ा से राहत पाने के लिए शनि जयंती पर शनि देव को एक मुठ्‌ठी काले तिल और काली उड़द चढ़ाएं और फिर काले तिल का दान भी करें. इससे राहु-केतु जनित दोष भी शांत होते हैं.

Jyeshta Amavasya 2023: ज्येष्ठ अमावस्या कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त, इसी दिन है वट सावित्री व्रत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 खास भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले क्यों कराया जाता है गंगा स्नान?
Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले होता है इनका स्नान
Happy Dussehra Wishes 2026: विजयादशमी पर प्रियजनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं संदेश, देखें लिस्ट
दशहरा पर अपनों को ये संदेश भेजकर कहें हैप्पी विजयादशमी, देखें टॉप 10 मैसेज
Aaj Ka Panchang 20 October 2026: दशहरे पर सुबह नवमी, दोपहर में दशमी, कब करें हवन और पूजा?
आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026: दोपहर 12:50 बजे से दशमी, ये है दशहरे का विजय मुहूर्त
Dussehra 2026: दशमी दोपहर 12:50 बजे से, फिर आज ही क्यों होगा रावण दहन? समझें धर्मशास्त्र का नियम
सुबह नवमी थी तो शाम को रावण दहन कैसे? दशहरे की तारीख का नियम समझिए

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget