एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर इस विधि से पूजा करने पर दूर होगा शनि दोष, जानें मुहूर्त और नियम

Shani Jayanti 2023: 20 अप्रैल 2023 वैशाख अमावस्या पर दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाएगी. वहीं 19 मई 2023 को ज्येष्ठ अमावस्या पर उत्तर भारत में. जानते हैं शनि जयंती का मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती साल में दो बार मनाई जाती है वैशाख और ज्येष्ठ अमावस्या के दिन. 20 अप्रैल 2023 वैशाख अमावस्या पर दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाएगी. वहीं 19 मई 2023 को ज्येष्ठ अमावस्या पर उत्तर भारत में शनि का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इसी दिन वट सावित्री व्रत भी है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ये दिन बहुत लाभकारी माना गया है. सूर्य और छाया पुत्र शनि कर्मप्रधान देवता है, मेहनत और अच्छे कर्म करने वालों को शनि धन, सुख, संतान, सौभाग्य, सफलता प्रदान करते हैं लेकिन जिस पर इनकी वक्री दृष्टि पड़ती है उससे ये सभी चीजें छीन लेते हैं. शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती का दिन बहुत शुभ है. आइए जानते हैं शनि जयंती का मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

वैशाख अमावस्या पर शनि जयंती 2023 मुहूर्त (Vaishakh Shani Jayanti 2023 Muhurat)

वैशाख अमावस्या तिथि शुरू - 19 अप्रैल 2023, सुबह 11.23

वैशाख अमावस्या तिथि शुरू - 20 अप्रैल 2023, सुबह 09.41

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 05.59 - रात 11.11
  • सुबह का मुहूर्त - सुबह 05.51 - सुबह 07.28 (19 मई 2023)
  • दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 10.43 - दोपहर 01.58 (19 मई 2023)
  • शाम का मुहूर्त - शाम 06.50 - शाम 08.12 (19 मई 2023)

ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती 2023 मुहूर्त (Jyestha shani jayanti 2023 Muhurat)

ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि शुरू -  18 मई 2023, सुबह 09:42

ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि समाप्त - 19 मई 2023, रात्रि 09:22

  • शोभन योग - 18 मई, रात 07.37 - 19 मई शाम 06.17
  • सुबह का मुहूर्त - सुबह 07.11 - सुबह 10.35 (19 मई 2023)
  • दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 12.18 - दोपहर 02.00 (19 मई 2023)
  • शाम का मुहूर्त - शाम 05.25 - शाम 07.07 (19 मई 2023)

शनि जयंती पूजा विधि (Shani jayanti puja vidhi)

शनि जयंती पर शनि प्रतिमा का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए. ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जप 108 बार जाप करें. शनि देव को नीले फूल, नीले वस्त्र अर्पित करें. भगवान को काले तिल से बने व्यंजन का भोग लगाएं. जरुरतमंदों को जूते-चप्पल, तिल और सरसों का तेल दान करें. पूजा के बाद भगवान से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के क्षमा मांगे। अंत में प्रसाद बांटें और खुद भी ग्रहण करें. मान्यता है इससे शनि प्रसन्न होते हैं और शनि दोष में कमी आती है.

शनि जयंती के नियम (Shani Jayanti Niyam)

  • शनि देव की पूजा में महिलाओं को प्रतिमा नहीं छूनी चाहिए. साथ ही शनि की उपासना करते समय उनसे नजरें न मिलाएं.
  • शनि जयंती के दिन उड़द की दाल का सेवन न करें. इसके अलावा, उड़द से बनी किसी भी चीज का सेवन न करें. ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं.
  • शनि जयंती पर तामसिक चीजों का सेवन न करें, मान्यता है जो ऐसा करता है उसे शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है. इस दिन सरसों का तेल भी न खरीदें.
  • शनि जयंती के दिन ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करें. वहीं, अमावस्या तिथि पड़ने के चलते इस दिन कोई शुभ काम न करें.

Akshaya Tritiya 2023: 125 साल बाद अक्षय तृतीया पर पंचग्रही योग, इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kokila Vrat 2026: सुहागिन महिलाएं क्यों रखती हैं कोकिला व्रत? जानें पूजा विधि व महत्व
Kokila Vrat 2026: सुहागिन महिलाएं क्यों रखती हैं कोकिला व्रत? जानें पूजा विधि व महत्व
Sawan 2026: सावन में कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? राशि अनुसार जानें सही रुद्राक्ष
Sawan 2026: सावन में कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? राशि अनुसार जानें सही रुद्राक्ष
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त
सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget