एक्सप्लोरर

Shani Dev : शनि देव को हनुमान जी से उलझना पड़ा महंगा, ऐसे तोड़ा शनि देव का अहंकार

Hanuman ji : शनि देव (Shani Dev) हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करते हैं. इसके पीछे क्या है वजह, आइए जानते हैं.

Shani Dev , Hanuman Ji : 19 मार्च 2022 को शनिवार का दिन है. शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए उत्तम माना गया है. शनि की दृष्टि को शुभ नहीं माना गया है. शनि देव जब अशुभ होते हैं तो जीवन में संकट और परेशानियों को अंबार लग जाता है. व्यक्ति परेशान हो जाता है. धन, सेहत और संबंध में हानि उठानी पड़ती है. एक तरह से जीवन कष्टकारी हो जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव कर्मफलदाता है. शनि को न्याय करने वाला बताया गया है. साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान शनि अधिक परेशान करते हैं. 

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा को लाभकारी बताया गया है. माना जाता है कि शनि देव हनुमान जी की पूजा करने वालों को परेशान नहीं करते हैं. इसके पीछे एक रोचक पौराणिक कथा है, जिसे आइए जानते हैं-

शनि देव के अहंकार को ऐसे तोड़ा हनुमान जी ने
पौराणिक कथा के अनुसार एक दिन हनुमान जी रामभक्ति में डूबे हुए थे. तभी वहां से शनि देव का गुजरना हुआ. शनि देव को अपनी शक्ति पर बहुत घमंड था. वे किसी का भी जीवन तहस तहस कर सकते थे. इस कारण अंहकार में चूर होकर उनके दिमाग ने हनुमान जी को अपनी वक्र दृष्टि और छाया से ढकने की कोशिश की. शनि देव हनुमान जी के पास पहुुंचे और उन्हें ललकारने लगे. शनिदेव ने कहा वानर देख तेरे सामने कौन आया है. शनि देव काफी देर तक हनुमान जी का ध्यान भंग करने की कोशिश करते रहे है. लेकिन सफलता नहीं मिली. उन्होंने फिर प्रयास किया और कहा अरे ओ वानर, आंखें खोल. देख मैं तेरी सुख-शांति को नष्ट करने आया हूं. इस संसार में ऐसा कोई नहीं, जो मेरा सामना कर सके. शनि देव को भ्रम था कि इतना कहते ही हनुमान जी डर जाएंगे और क्षमा याचना करने लगेंगे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. हनुमान जी काफी देर बाद अपनी आंखों को खोला और बड़ी विनम्रता से पूछा महाराज! आप कौन हैं.

हनुमान जी की इस को बात सुनकर शनि देव को गुस्सा आ गया. वे बोले अरे मुर्ख बन्दर. मैं तीनों लोकों को भयभीत करने वाला शनि हूं. आज मैं तेरी राशि में प्रवेश करने जा रहा हूं, रोक सकता है तो रोक ले. हनुमान जी ने तब भी विनम्रता को नहीं त्यागा और कहा कि शनिदेव क्रोध न करें कहीं ओर जाएं. वहां पर अपना पराक्रम दिखाएं. मुझे प्रभु श्रीराम का ध्यान करने दें हनुमान जी ने जैसे ही ध्यान लगाने के लिए आंखों को बंद किया वैसे ही शनि देव ने आगे बढ़कर हनुमान जी की बांह पकड़ ली और अपनी ओर खींचने लगे.

हनुमान जी को लगा, जैसे उनकी बांह किसी ने दहकते अंगारों पर रख दी हो. उन्होंने एक झटके से अपनी बांह शनि देव की पकड़ से छुड़ा ली. इसके बाद शनि ने विकराल रूप धारण उनकी दूसरी बांह पकड़नी चाही तो हनुमान जी को हल्का सा क्रोध आ गया और अपनी पूंछ में शनि देव को लपेट लिया. इसके बाद भी शनि देव नहीं माने और उन्होंने ने हनुमान जी से कहा तुम तो क्या तुम्हारे श्रीराम भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. इतना सुनने के बाद तो हनुमान जी का क्रोध आ गया और पूंछ लपेट कर शनि देव को पहाड़ों पर वृक्षों पर खूब पटका और रगड़ा. इससे शनि देव का हाल बेहाल हो गया.

शनि देव ने मदद के लिए कई देवी देवताओं को पुकारा लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया. अंत में शनि देव ने स्वयं ही कहा दया करो वानरराज. मुझे अपनी उद्दंडता का फल मिल गया. मुझे क्षमा कर दें. भविष्य में आपकी छाया से भी दूर रहूंगा. तब हनुमान जी बोले मेरी छाया ही नहीं मेरे भक्तों की छाया से भी दूर रहोगे. तब से शनि हनुमान जी की पूजा करने वालों को परेशान नहीं करते हैं. इसलिए शनि को शांत करने के लिए हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है.

Shani Dev : आज शाम शनिवार को कर लें ये उपाय, बरसेगी शनि देव की कृपा, बना है पूजा का विशेष संयोग

Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा इस वाहन पर सवार होकर आ रही है, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Masik Karthigai 2026: कृत्तिका नक्षत्र शुरू, आज शाम दीप जलाने की परंपरा क्यों?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget