एक्सप्लोरर

Shani Amavasya 2021: शनि दोष से मुक्ति के लिए शनैश्चरी अमावस्या का दिन उत्तम, इस दिन करें ये 7 उपाय

Shani Dosh Upay 2021: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है. लेकिन सोमवार, मंगलवार और शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

Shani Dosh Upay 2021: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है. लेकिन सोमवार, मंगलवार और शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. मार्गशीर्ष माह (Margashirsh Month) में पड़ने वाली अमावस्या इस बार शनिवार (Amavasya Saturday 2021) के दिन पड़ रही है. इस बार 4 दिसंबर, शनिवार के दिन अमावस्या है. शनिवार होने के कारण इसे शनैश्चरी अमावस्या (Shani Amavasya 2021) या शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2021) कहा जाता है. इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. इस दिन किया गया स्नान, दान और पूजा-पाठ के कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है. और कहते हैं कि मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है. 

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव (Shani Dev) को समर्पित है. शनिवार के दिन कुंडली मे मौजूद शनि दोष के निवारण के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं. इस दिन ये उपाय करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है. इस दिन शनि देव की कृपा से आपको शनि पीड़ा से राहत मिलती है. साथ ही, मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. कहते हैं कि शनि देव की दृष्टि से तो देव भी नहीं बच पाते, फिर इंसान क्या है. आइए जानते हैं शनैश्चरी अमावस्या के दिन किन उपायों को करने से शनि दोष से राहत पाई जा सकती है. 

शनैश्चरी अमावस्या 2021 तिथि (Shanishchrai Amavasya 2021 Tithi)

पंचाग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 03 दिसंबर को शाम 04 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर, 04 दिसंबर दिन शनिवार को दोपहर 01 बजकर 12 मिनट तक है. ऐसे में शनैश्चरी अमावस्या 04 दिसंबर को मान्य है.

शनि दोष से मुक्ति के उपाय (Shani Dosh Upay)

- मान्यता है कि शनैश्चरी अमावस्या के दिन स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें और शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें. इस दिन शनि देव का सरसों के तेल और काले तिल से अभिषेक करें. शनि मंदिर जाएं और उनके दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त करें. इसके बाद शनि दोष से मुक्ति की प्रार्थना करें. 

- कुंडली में मौजूद शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि अमावस्या को शनि मंदिर में पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें.

- इस दिन काले कुत्ते को सरसों तेल से बनी रोटी खिला सकते हैं. इतना ही नहीं, कौवों को खाना खिला सकते हैं. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 

- धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते. ऐसे में शनि अमावस्या के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक दान करें और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. 

- कहते हैं कि शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. 

- कहते हैं कि गरीबों की सेवा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. इस दिन गरीबों को काला तिल, वस्त्र, उड़द की दाल, जूते-चप्पल, कंबल आदि का भी दान कर सकते हैं. 

Shani Amavasya 2021: कब है शनैश्चरी अमावस्या? इस दिन पीपल से जुड़े ये उपाय करने से खुल जाती है किस्मत

Shani Amavasya 2021: शनि अमावस्या के दिन करें ये उपाय, नौकरी और बिजनेस में आ रही बाधाएं होंगी दूर, जानें कब है अमावस्या

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget