एक्सप्लोरर

Sawan Purnima 2025: सावन पूर्णिमा पर बन रहा है अद्भुत संयोग, मिलेगा शिव-विष्णु का आशीर्वाद!

Sawan Purnima Vrat 2025: हिंदू धर्म के लोगों के लिए सावन का महीना खास और पवित्र दोनों होता है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से वह प्रसन्न होते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने इसे लेकर क्या बतया?

Sawan Purnima 2025 Vrat: सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है. यह महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दौरान भोलेनाथ की पूजा करने और उनका नाम जपने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं, क्योंकि भगवान शिव इस माह में सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं. 

इस साल सावन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी और इसका समापन 19 अगस्त 2025 को होगा. इसी दौरान सावन पूर्णिमा भी आएगी, जो न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है, बल्कि इस बार उसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा.

सावन पूर्णिमा 2025 की तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन की पूर्णिमा वर्ष की पांचवीं पूर्णिमा होगी. यह विशेष तिथि 19 अगस्त 2025 को पड़ेगी. इस दिन शिव पूजा और विष्णु पूजा का विशेष महत्व है.

वही हर महीने की पूर्णिमा तिथि यानी पूर्ण चांद की रात का भी विशेष महत्व होता है, जिसे बेहद शुभ और फलदायक माना गया है. ऐसे में जब सावन का पावन महीना और पूर्णिमा तिथि एक साथ आते हैं, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है.

सावन पूर्णिमा के दिन ऐसे करें पूजा
सावन पूर्णिमा का दिन ध्यान, व्रत, दान और मंत्रों के जप के लिए आदर्श माना जाता है. कई संत और साधक इस दिन को आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम मानते हैं. इस दिन आप निम्नलिखित उपायों को अपनाकर भगवान शिव और विष्णु की कृपा पा सकते हैं-

  • सवेरे जल्दी उठकर स्नान करें- खासकर किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करना शुभ माना जाता है.
  • दान-पुण्य करें- गरीबों को अन्न, वस्त्र और जरूरत का सामान दान करें.
  • शिव और विष्णु की पूजा करें- फूल, बेलपत्र, धूप, दीप, प्रसाद और जल अर्पित करके विधिवत पूजा करें.
  • व्रत रखें- पूर्णिमा तिथि का व्रत रखने से विशेष फल मिलता है.
  • चंद्रमा को अर्घ्य दें- शाम को चंद्रमा निकलने पर जल चढ़ाएं और व्रत का समापन करें.
  • ॐ नमः शिवाय का जाप करें- इस मंत्र के जप से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि मिलती है.

सावन पूर्णिमा का महत्व
मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन की गई पूजा, व्रत और साधना बहुत जल्दी फल देती है. इस दिन की ऊर्जा अत्यधिक शक्तिशाली मानी जाती है, जो साधना और आत्मिक विकास के लिए उपयुक्त होती है. सावन पूर्णिमा पर शिव-भक्ति करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shiv Temple: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां शिवलिंग का रंग अपने आप बदलता है! जानिए क्या है रहस्य
Shiv Temple: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां शिवलिंग का रंग अपने आप बदलता है! जानिए क्या है रहस्य
Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें प्रदोष काल पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
रवि प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें प्रदोष काल पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 26 July 2026: मेष से मीन राशिफल 26 जुलाई 2026, रविवार के शुभ संयोग से मकर और धनु राशि को पदोन्नति का योग, जानें अपना भविष्यफल
मेष से मीन राशिफल 26 जुलाई 2026, रविवार के शुभ संयोग से मकर और धनु राशि को पदोन्नति का योग, जानें अपना भविष्यफल
Chaturmas 2026: भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?
भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget