एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2025: क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा? जानें धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kanwar Yatra in Sawan Month: शिव भक्त सावन के महीने में कांवड़ यात्रा निकालते हैं. इस दौरान लाखों की संख्या में भक्त नदियों से जलभर शिवलिंग पर अर्पित करने के लिए यात्रा करते हैं. क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा.

Sawan 2025: सावन मास में उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं. इस कांवड़ यात्रा में वे गंगाजल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं. सावन के महीने में हर साल शिव भक्तों द्वारा ये परंपरा निभाई जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि कांवड़ यात्रा क्यों निकाली जाती है? और धार्मिक नजरिए से इसका क्या महत्व है?

आस्था और श्रद्धा की कांवड़ यात्रा इस साल जुलाई के महीने में शुरू होने वाली है. शिव भक्त हर साल कांवड़ ले जाने के लिए सावन तिथि का इंतजार करते हैं. इस साल कांवड़ की यात्रा 11 जुलाई 2025 को शुरू होगी.

कावड़ यात्रा का धार्मिक महत्व
कांवड़ यात्रा शिव भक्त द्वारा सावन मास में की जाती है. जिन्हें कावड़िया कहा जाता है. कांवड़िए पवित्र नदियों विशेषतौर पर हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख से गंगाजल भरकर और पैदल यात्रा करके अपने गांव या शहर के शिव मंदिर तक ले जाते हैं.

वहां कांवड़ के इस जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है. ये कार्य संयम, आस्था और धार्मिक नियमों के साथ किया जाता है. मान्यताओं के मुताबिक गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ काफी प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामना को पूर्ण करते हैं.

कावड़ यात्रा से जुड़ी पौराणिक कथा
कांवड़ यात्रा का जिक्र पौराणिक कथाओं में भी किया गया है. कथा के मुताबिक समुद्र मंथन के वक्त जब इससे हलाहल विष निकला था, तो भगवान शिव ने इस विष को अपने कंठ में समाहित किया था. जिसके कारण उनका शरीर गर्म हो गया था.

तब देवऋषियों ने उन्हें ठंडक पहुंचाने के लिए उन पर गंगाजल अर्पित किया था. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भक्त आज भी श्रद्धा भाव से शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा निकलते हैं.

और पवित्र नदियों से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से शिवजी को शीतलता मिलती है.

कांवड़ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान होने के साथ भक्तों की आस्था, समर्पण और मानसिक-शारीरिक साधना का प्रतीक है. हर साल इस यात्रा में बच्चे, बूढ़े और लाखों लोग शामिल होते हैं. सावन का माह भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए अहम समय होता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 16 August 2026: सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget