एक्सप्लोरर

Sawan Som Pradosh 2022: सावन सोम प्रदोष व्रत करने से जल्द टल जाते हैं बुरे दिन, जानें क्या कहती है पौराणिक कथा

Sawan 2022 Som Pradosh: 25 जुलाई 2022 को सावन का पहले सोम प्रदोष व्रत है. प्रदोष के दिन शिव-पार्वती की पूजा का फल तभी मिलता है जब पूजा के समय कथा का श्रवण किया हो. जानते हैं सोम प्रदोष व्रत की कथा.

Sawan 2022: 25 जुलाई को सावन का पहले सोम प्रदोष व्रत (Sawan som pradosh 2022 date) है. सावन माह में अगर सोमवार को ही प्रदोष व्रत हो तो शिव पूजा के लिए इसे बहुत शुभ माना जाता है. पंचांग के अनुसार द्वादशी और त्रयोदशी तिथियों एक साथ होना प्रदोष व्रत कहलाता है. मान्यता है इस दिन महादेव और शिव पार्वती की पूजा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. प्रदोष के दिन शिव-पार्वती की पूजा सायं काल में की जाती है. हर व्रत का फल तभी मिलता है जब पूजा के समय कथा का श्रवण किया हो. आइए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत की कथा.

सावन सोम प्रदोष व्रत 2022 कथा (Sawan som pradosh vrat katha)

पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में एक विधवा ब्राह्मणी रहती थी. उसके पति की मृत्यु के बाद उसकी आजीविका का कोई साधन नहीं था. ऐसे में वो प्रतिदिन सुबह होते ही अपने बेटे के साथ भीख मांगने निकल पड़ती थी. इसी तरह वो अपना और बेटे का पालन पोषण करती थी. एक दिन ब्राह्मणी घर लौट रही थी तो उसने देखा एक लड़का घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा था.

ब्राह्मणी के घर रहता था राज्य का राजकुमार

ब्राह्मणी को दया आ गई और वो उसे साथ घर ले आई. वो लड़का विदर्भ का राजकुमार था. दूसरे राज्य के सैनिकों ने उसके राज्य पर आक्रमण कर कब्जा कर लिया था और उसके पिता को बंदी बना लिया था. राजकुमार, ब्राह्मणी के घर रहने लगा. एक दिन अंशुमति नाम की एक गंधर्व कन्या ने राजकुमार को देखा तो वह उस पर मोहित हो गई. अगले दिन अंशुमति ने अपने माता-पिता से राजकुमार के साथ शादी की इच्छा जाहिर की. शंकर भगवान ने अंशुमति के पिता को स्वप्न में आदेश दिया कि वो अपनी बेटी का ब्याह राजकुमार के साथ कर दे, उन्होंने वैसा ही किया.

प्रदोष व्रत के प्रभाव से फिर राजकुमार के दिन

ब्राह्मणी हर माह प्रदोष व्रत करती थी. इस व्रत के प्रभाव और गंधर्वराज की सेना की सहायता से राजकुमार ने विदर्भ से शत्रुओं को खदेड़ दिया और दोबारा पिता के साथ खुशहाल जीवन जीने लगा. राजकुमार ने ब्राह्मणी के पुत्र को अपना प्रधानमंत्री बना लिया. मान्यता है कि जैसे ब्राह्मणी के प्रदोष व्रत के प्रभाव से उसके पुत्र और राजकुमार का भला हुआ वैसे ही भगवान शंकर अपने भक्तों का भाग्योदय भी करते हैं.

Happy Sawan Somwar 2022 Wishes: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्तों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश

Sawan Somwar 2022: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं 7 सफेद चीजें, परिवार में बना रहेगा तालमेल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.                                                   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
Rashifal 8 July 2026: इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget