एक्सप्लोरर

Safala Ekadashi 2021: सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी को यूं करें प्रसन्न, करें ये उपाय

Safala Ekadashi 2021: पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस बार सफला एकादशी 30 दिसंबर के दिन पड़ रही है. ये एकादशी साल 2021 की आखिरी एकादशी है.

Safala Ekadashi 2021: पौष माह (Paush Month) के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी (Safala Ekadashi 2021) के नाम से जाना जाता है. इस बार सफला एकादशी 30 दिसंबर (Safala EKadashi Vrat 2021) के दिन पड़ रही है. ये एकादशी साल 2021 की आखिरी एकादशी है. इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु (Lord Vishnu Puja) जी और माता लक्ष्मी जी की पूजा (Lakshmi Ji Puja) अराधना की जाती है. कहते हैं कि सफला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को सहस्त्र वर्षों की तपस्या के समतुल्य फल प्राप्त होता है. वहीं, व्यक्ति को मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है. 

सफला एकादशी का व्रत (Safala Ekadashi Vrat) करते समय नियमों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. कहते हैं कि सफला एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को समस्त संकटों से छुटकारा मिलता है. एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat) सभी व्रतों में सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है. अगर आप भी ऋष्टि के पालन कर्ता श्री हरि की कृपा पाना चाहते हैं, तो सफला एकादशी के दिन इन उपायों (Safala Ekadashi Remedy) को अवश्य करें.  

सफला एकादशी उपाय (Safala Ekadashi Upay)

- मान्यता है कि सफला एकादशी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को सामर्थ्य और आर्थिक स्थिति के अनुरूप दान अवश्य दें. 

- कहते हैं कि इस दिन घर या घर की छत पर पीला ध्वज जरूर लगाएं. ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है.

- धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है. श्रीहरि विष्णु जी को तुलसी दल अति प्रिय है. इसलिए कहते हैं कि एकादशी के दिन तुलसी का पौधा जरूर लगाएं. वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. 

- एकादशी के दिन घर की उत्तर दिशा में गेंदे का फूल लगाना भी शुभ माना जाता है. 

- शास्त्रों के अनुसार आंवले के पौधे में भगवान विष्णु जी का वास होता है. अतः एकादशी के दिन घर में आवंले का पौधा भी लगा सकते हैं. 

- सफला एकादशी के दिन तुलसी पत्र युक्त खीर बनाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें. इससे भगवान श्री हरि बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं.  

- सफला एकादशी पर गरीबों को पीले रंग का वस्त्र, अन्न और पीले रंग की चीजें भेंट करें. 

- इस दिन पीले वस्त्र धारण करें. भगवान श्रीहरि की पूजा पीले फल, फूल, धूप-दीप, दूर्वा, अगरबत्ती आदि चीजों से करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
Sawan Kalashtami 2026: सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
Rashifal 5 August 2026: बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
संजय दत्त के पूर्वजों ने कर्बला में दी थी कुर्बानी? जानिए ‘हुसैनी ब्राह्मण’ परिवार की कहानी
क्या संजय दत्त का परिवार है ‘हुसैनी ब्राह्मण’? जानिए कर्बला से जुड़ी अनोखी कहानी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget