एक्सप्लोरर

Panchak in March 2023: मार्च में रोग पंचक कब से होगा शुरू, क्या है इसका महत्व और नियम, जानें

Panchak in March 2023: इस बार मार्च में इस साल का तीसरा पंचक लगने वाला है. मार्च में पंचक कब से शुरू होगा और इस दौरान किन कार्यों को करने की मनाही है.

Rog Panchak 2023: हिंदू धर्म में नए और शुभ कार्य से पहले मुहूर्त अवश्य देखा जाता है, कहते हैं ग्रहों और नक्षत्रों की अंतरिक्ष में स्थिति को देखकर शुभ और अशुभ मुहूर्त निर्धारित किए जाते हैं. जिस प्रकार शुभ मुहूर्त में किए काम सफल और समृद्धि लाते हैं वहीं अशुभ मुहूर्त में इसका प्रभाव उलटा पड़ता है, अशुभ मुहूर्त में नए कार्य प्रारंभ करने से कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है. इन्हीं अशुभ मुहूर्त में से एक है पंचक यानी 5 अशुभ दिन.

पंचक में मांगलिक कार्य निषेध है, इसमें नया व्यापार, नौकरी में बदलाव आदि नहीं करना चाहिए. इस बार मार्च में इस साल का तीसरा पंचक लगने वाला है. आइए जानते हैं मार्च में पंचक कब से शुरू होगा और इस दौरान किन कार्यों को करने की मनाही है.

रोग पंचक 2023 कब से कब तक ? (Rog Panchak 2023 Start and End Date)

साल 2023 का तीसरा पंचक 19 मार्च 2023, रविवार को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर शुरू होंगे और इसका समापन 23 मार्च 2023 को दोपहर 02 बजकर 08 मिनट पर होगा. चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है, ऐसे में इस बार नवरात्रि के पहले दो दिन पंचक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार से शुरू होने वाला  पंचक रोग पंचक कहलाता है.

रोग पंचक में भूलकर भी न करें ये काम (Rog Panchak Significance)

रोग पंचक में हर तरह के मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है. अपने नाम स्वरूप ये पांच दिन तक शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ा देने वाला माना गया है. ऐसे में रोग पंचक की अवधि में पांच दिन तक सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, क्योंकि इसके प्रभाव से बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ सकता है.

पंचक में नहीं करना चाहिए ऐसे कार्य

  • पंचक के दौरान नई चारपाई, पलंग आदि नहीं बनवाने चाहिए और निबाड़ वाली चारपाई की बुनाई भी न करवाएं.
  • पांच दिन दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, इसे यम की दिशा माना गया है.
  • घर की छत न डलवाएं, न ही घर का निर्माण कार्य शुरु करें. मान्यता है कि पंचक में बनवाए गए घर में अशांति का माहौल रहता है.

कब और कैसे लगता है ‘पंचक’

धनिष्ठा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद, रेवती और शतभिषा नक्षत्र पर जब चंद्रमा गोचर करता है, तब पंचक काल लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि पर गोचर करता है तब पंचक लगते हैं. जिस दिन से पंचक शुरू होता है उसी के आधार पर पंचक का नाम तय होता है जैसे रविवार से शुरू होने वाला रोज पंचक कहलाता है, सोमवार के दिन होने वाले पंचक को राज पंचक कहते हैं. मंगलवार के दिन से शुरू हो रहा अग्नि पंचक कहलाता है, बुधवार और गुरुवार से शुरू होने वाले पंचक दोषमुक्त कहलता हैं यानी इन्हें अशुभ नहीं माना जाता. शुक्रवार को चोर पंचक और शनिवार से मृत्यु पंचक शुरू होता है.

Kharmas 2023 Date: खरमास इस दिन से शुरू हो रहे हैं? विवाह, गृह प्रवेश समेत इन कार्यों पर कब तक लगेगी रोक, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget