एक्सप्लोरर

Rangbhari Ekadashi 2022: रंगभरी एकादशी कब है? भगवान शिव से इस एकादशी का है संबंध, जानें कारण, तिथि और पूजन विधि

Rangbhari Ekadashi 2022: सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. हर माह में दो एकादशी के व्रत रखे जाते हैं. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है.

Rangbhari Ekadashi 2022: सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. हर माह में दो एकादशी के व्रत रखे जाते हैं. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इसे आमलकी एकादशी भी कहते हैं. सालभर में आने वाली सभी एकादशियों में ये एकादशी ऐसी है, जिसका संबंध भगवान शिव से है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की खास पूजा काशी के विश्वनाथ नगरी वाराणसी में की जाती है. आइए जानते हैं रंगभरी एकादशी की ति​थि, पूजा मुहूर्त और महत्व के बारे में. 

रंगभरी एकादशी का महत्व

रंगभरी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा काशी विश्वनाथ वाराणसी में होती है. इतना ही नहीं, इस दिन बाबा विश्वनाथ माता पार्वती के साथ नगर का भ्रमण करते हैं. इस दौरान खूब रंग गुलाल उड़ाया जाता है.  

माता गौरा का कराया जाता है गौना

इस दिन को लेकर मान्यता है कि इस दिन बाबा विश्वनाथ माता गौरा का गौना करवाकर पहली बार काशी आए थे. तब उनका स्वागत रंग और गुलाल से किया गया था. हर साल इस दिन बाबा विश्वनाथ और माता गौरा का धूमधाम से गौना करवाया जाता है. 

रंगभरी एकादशी तिथि और मुहूर्त

पंचाग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 13 मार्च, रविवार सुबह 10:21 मिनट पर होगा. और समापन 14 मार्च, सोमवार दोपहर 12:05 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार 14 मार्च को रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी.

रंगभरी एकादशी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:07 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक है.

पूजन विधि- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निविर्त होकर शिव-पार्वती की पूजा करें. इस दिन शिव-पार्वती को गुलाल अर्पित करें. इसके बाद भगवान शंकर को बेलपत्र, दूध और भांग चढ़ाएं और पूजा आदि करें. पूजा के बाद भगवान शिव की आरती, मंत्र जाप और चालीसा पाठ करना न भूलें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

30 की उम्र के बाद अचानक से बदल जाती है इस मूलांक के जातकों की किस्मत, चढ़ते हैं तरक्की की सीढ़ियां

Shani Vakri 2022: 141 दिन शनि के कहर से बचकर रहें ये राशि वाले, शनि की उल्टी चाल पड़ सकती है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget