एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2022: 141 दिन शनि के कहर से बचकर रहें ये राशि वाले, शनि की उल्टी चाल पड़ सकती है भारी

Shani Vakri 2022: शनि की वक्री के दौरान शनि ढैय्या चल रही होगी. इसलिए इस स्थिति में इन जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है.

Shani Vakri 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं. इसमें वे कुछ महीने के लिए वक्री चाल भी चलते हैं. इस समय शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. 29 अप्रैल को राशि परिवर्तन होगा, तो 5 जून को ये वक्री हो जाएंगे. इसके बाद शनि पूरे 141 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे और 23 अक्टूबर को मार्गी करेंगे. शनि की इस व्रकी से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. खासतौर से उन राशियों पर इस वक्री का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिन पर साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में. 

कर्क राशि: ज्योतिष के अनुसार शनि की वक्री के दौरान शनि ढैय्या चल रही होगी. इसलिए इस स्थिति में इन जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. इस दौरान कई बनते काम बिगड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ सकता है. थोड़ी सतर्कता बरतें वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार हो सकते हैं. 

वृश्चिक राशि: शनि की वक्री के समय वृश्चिक राशि के जातक भी ढैय्या के दौर से गुजर रहे होंगे. ऐसे में इनके कष्ट बढ़ सकते हैं. ज्योतिष अनुसार शनि जब भी वक्री करते हैं ढैय्या से पीड़ित लोगों के कष्ट बढ़ जाते हैं. इसलिए इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. दुश्मन हावी हो सकता है. वहीं, कार्यस्थल पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 

मकर राशि: शनि वक्री के समय मकर राशि के जातकों के भी संकट बढ़ सकते हैं. इसका प्रभाव करियर पर देखने को मिल सकता है. नौकरी में अड़चने आ सकती हैं. वहीं, बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं. इस दौरान जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है. साथ ही, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. 

कुंभ राशि: 29 अप्रैल से शनि देव कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे. इसके बाद इस राशि में वक्री भी हो जाएंगे. इसलिए इस राशि वालों को ज्यादा कष्ट पहुंचने के आसार हैं. इस दौरान किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं. गुस्से पर काबू रखें. शनि वक्री के दौरान निवेश सोच-समझकर करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Surya Chalisa Path: रविवार को सूर्य देव को जल अर्घ्य करने के बाद करें ये कार्य, प्रसन्न होंगे देव तो मिलेगी हर कार्य में सफलता

Wedding Muhurat 2022: लगभग डेढ़ माह के लिए लग गया शादियों पर पूर्ण विराम, इस वजह से बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget