एक्सप्लोरर

Ramadan 2025: आज से रमजान शुरू, इस पाक महीने में क्या-क्या करते हैं मुस्लिम

Ramadan 2025: इस्लाम धर्म में हर वयस्क मुसलमान पर रमज़ान माह के सभी रोज़े रखना अनिवार्य है. रमजान इस साल 2 मार्च से शुरू हो रहे हैं, इस पाक महीने में क्या-क्या करते हैं, रोजा रखने की हिदायत सब जानें.

Ramadan 2025: इस्लाम धर्म मे रमजान का महीना बहुत ही पाक महीना माना जाता है. पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और खुदा की इबादत की जाती है. चांद दिखने के साथ ही रमजान का महीना शुरू हो जाता है. रमजान में हर दिन सहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है.

भारत में 02 मार्च से रमजान का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है, इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और खास माना जाता, रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं.

इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है, रमजान के पूरे महीने के दिनों में लोग हर दिन रोजा रखते हैं और इस्लामी कलेंडर के दसवें महीने शव्वाल का चांद दिखाई देने पर शव्वाल की एक तारीख को खुदा का शुक्रिया करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. लोग सुबह सुबह नए नए कपड़े पहन कर खुशबू लगा कर ईदगाह में ईद की नमाज़ पढ़ने जाते हैं और ईद की नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देते हैं.

रमजान 2025 का पहला दिन

इस वर्ष देश में 28 फरवरी को चांद नजर नहीं आया था, ऐसे में इस्लाम के जानकारों और धर्मगुरुओं के मुताबिक 28 फरवरी शाबान 1446 हिजरी को रमजान का चांद दिखाई न देने के कारण रमजान का पहला दिन 02 मार्च 2025 को होगा और पहला रोजा इस दिन रखा जाएगा, आपको बता दें कि शब-ए-बारात के 14वें दिन रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाता है.

चांद पर तय होती है रमजान की तारीख

इस्लाम धर्म के अनुसार भारत में रमजान का महीना किस दिन से शुरू होगा यह चांद दिखाई देने के बाद ही तय होता है आम तौर पर जिस दिन सऊदी अरब के मक्का मदीना में चांद दिखाई देता है उसके अगले दिन भारत में चांद दिखाई देता है भारत और सऊदी अरब में चांद की तारीखों में एक दिन का अंतर आम तौर पर रहता है लेकिन कभी कभी दोनो जगह एक साथ भी चांद दिखाई दे जाता है. जिस जगह चांद जिस दिन दिखाई देता है वहां रमजान का पवित्र महीना उसी दिन से शुरू हो जाता है.

रोजा के अलावा रमजान में क्या करते हैं ?

रमजान के महीने में इबादत का विशेष महत्व है. रमजान के दौरान रोजे रखने के साथ पांचों वक्त की नमाज और तरावीह की विशेष नमाज का महत्व है.  रमजान का पाक महीना रोजा रखने के साथ साथ आत्मसंयम, इबादत और जरूरतमंदों की मदद और सेवा करने का बेहतरीन मौका देता है.

रोजा कैसे रखा जाता है

रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा जरूर रखते हैं, रोजा रखने के लिए मुस्लिम धर्म के अनुयायी हर दिन सुबह सूर्योदय से पहले सहरी करते हैं, यानी सूर्योदय से पहले कुछ खाते हैं, फिर पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते पीते हैं और शाम को सूर्यास्त को इफ्तार करते हुए रोजा खोलते हैं, इस तरह से पूरे दिन रोजेदार बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं. 

रमजान के पूरे एक माह को 30 रोजे में बांटा जाता है और इसके तीन प्रमुख हिस्से होते हैं.पहले अशरा 10 दिन, दूसरा अशरा 10 दिन और तीसरा अशरा 10 दिन, पहला अशरा 10 दिन 'रहमत' का, दूसरा अशरा 10 दिन 'बरकत' का और तीसरा अशरा 10 दिन 'मगफिरत' का होता है,

रमज़ान के आखरी अशरे में कुछ लोग मस्जिदों में ठहर कर दिन रात ख़ुदा की इबादत करते हैं और कोई दूसरी बात नहीं करते दिन रात मस्जिद में ही रह कर इबादत करते हैं इसे एतिकाफ कहते हैं.

इस महीने में मुसलमान बड़े स्तर पर दान करते है जिसे ज़कात कहा जाता है. कुरआन में सलात के बाद ज़कात ही का मक़ाम है. शरीयत में ज़कात उस माल को कहते हैं जिसे इंसान अल्लाह के दिए हुए माल में से उसके हकदारों के लिए निकालता है.

क्या है जकात ?

जकात का शाब्दिक अर्थ 'शुद्धिकरण' होता है. इस्लाम धर्म को मानने वाला हर मुसलमान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भुगतान करता है. इस्लाम धर्म में सबसे ज्यादा जकात रमजान के पाक महीने में अदा की जाती है, इस्लाम में जकात एक प्रकार का दान होता है हर मुसलमान अपने माल का 40 वाँ हिस्सा दान में देता है इसके लिए इस्लाम मे कुछ नियम एंव शर्तों लागू हैं.

इसके अलावा हर मुसलमान को ईद उल फितर की नमाज़ से पहले फितरा भी देना होता है. फितरा भी एक प्रकार का दान होता है. जिस तरह ज़कात की रकम दी जाती है उसी तरह फितरे की रकम भी गरीबों, विधवाओं और अनाथ बच्चों और सभी जरूरतमंदों को दी जाती है.

Ramadan 2025: रमजान का पाक महीना कल से शुरू, इन हिदायतों का रखें ध्यान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 8 July 2026: इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget