एक्सप्लोरर

Ram Shabri Samwad: श्री राम ने चखें थे शबरी के झूठे बेर, कैसे पहुंचे प्रभु श्री राम शबरी के द्वार, पढ़ें यहां

Ram Shabri Samwad: प्रभु श्री राम और उनकी परम भक्त शबरी का पूरा संवाद यहां पढ़ें.

Ram Shabri Samwad: रामायण का हर प्रसंग खास है. हर प्रसंग अलग उद्देश्य देता है. प्रभु श्री राम और शबरी का यह प्रसंग आपको एक अलग उद्देश्य के बारे में बताएगा. शबरी प्रभु श्री राम की परम भक्त थीं. शबरी का असली नाम श्रमणा था. शबरी को हमेशा इसी बात के लिए याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने प्रभु श्री राम को अपने झूठे बेर खिलाए थे.

वनवास के दौराम जब रावण सीता माता रका हरण कर उन्हें लंका ले जाता है तो भगवान राम और लक्ष्मण जी सीता माता को ढूंढते हुए दंडकारण्य वन में पहुंते वहां से शबरी माता के आश्रम में पहुंच जाते हैं.


Ram Shabri Samwad: श्री राम ने चखें थे शबरी के झूठे बेर, कैसे पहुंचे प्रभु श्री राम शबरी के द्वार, पढ़ें यहां

अर्थ-  कमल सदृश नेत्र और विशाल भुजाओं वाले, सिर पर जटाओं का मुकुट और हृदय पर वनमाला धारण किए हुए सुंदर, साँवले और गोरे दोनों भाइयों के चरणों में शबरीजी लिपट पड़ीं.

कौन थीं शबरी ?

पौराणिक कथा के अनुसार माता शबरी माता का असली नाम श्रमणा था. ये भील सामुदाय के शबर जाति से संबंध रखती थीं. इसी कारण कालांतर में उनका नाम शबरी हुआ. शबरी के पिता भीलों के मुखिया थे. उन्होंने शबरी का विवाह भील कुमार से तय कर दिया. शादी से पहले  कई भेड़-बकरियों को बलि के लिए लाया गया, जिन्हें देखकर शबरी का मन विचलित हो उठा, क्योंकि उन्हें बेजुबान जानवरों से बेहद लगाव था. निर्दोष जानवरी की हत्या को रोकने के लिए शबरी विवाह से एक दिन पूर्व घर से भागकर जंगल चली गईं और सभी जानवरों को बचा लिया.

शबरी घर से भागकर दंडकारण्य वन में पहुंची और वहां मातंग ऋषि की सेवा करने लगी. भील जाती की होने के कारण शबरी आश्रम में छिपकर सेवा करती थी. एक दिन शबरी की  सेवा भावना देखकर मुनिवर अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपने आश्रम में शबरी को शरण दे दी. उन्होंने मातंग ऋषि से ही धर्म और शासत्र का ज्ञान प्राप्त किया. मातंग ऋषि ने ही शबरी को श्रीराम की भक्ति करने को कहा. इसीलिए एक दिन जब ऋषि मातंग को लगा कि उनका अंत समय निकट है तो उन्होंने शबरी से कहा कि वे अपने आश्रम में ही प्रभु श्री राम की प्रतीक्षा करें. वे एक दिन अवश्य ही उनसे मिलने आएंगे और उसके बाद ही तुम्हें मोक्ष प्राप्त होगा. शबरी प्रतिदिन अपनी कुटिया के रास्ते में आने वाले पत्थरों और कांटों को हटाने लगीं, ताकि श्रीराम के आगमन के लिए मार्ग सुलभ हो जाए. रोज ताजे फल और बेर तोड़कर श्रीराम के लिए रखती.

माता सीता की खोज में जब श्रीराम और लक्ष्मण जी शबरी की कुटिया पहुंते तो वह भाव विभोर हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.


Ram Shabri Samwad: श्री राम ने चखें थे शबरी के झूठे बेर, कैसे पहुंचे प्रभु श्री राम शबरी के द्वार, पढ़ें यहां

अर्थ- उदार श्री रामजी उसे गति देकर शबरीजी के आश्रम में पधारे। शबरीजी ने श्री रामचंद्रजी को घर में आए देखा, तब मुनि मतंगजी के वचनों को याद करके उनका मन प्रसन्न हो गया.

मान्यता है कि शबरी ने श्रीराम को स्वयं चखकर सिर्फ मीठे बेर खिलाये, जिसे भगवान राम ने शबरी की भक्ति को देखकर प्रेम से खाया. शबरी की भक्ति देखकर श्रीराम ने उन्हें मोक्ष प्रदान किया.


Ram Shabri Samwad: श्री राम ने चखें थे शबरी के झूठे बेर, कैसे पहुंचे प्रभु श्री राम शबरी के द्वार, पढ़ें यहां

अर्थ- उन्होंने अत्यंत रसीले और स्वादिष्ट कन्द, मूल और फल लाकर श्री रामजी को दिए। प्रभु ने बार-बार प्रशंसा करके उन्हें प्रेम सहित खाया.

आज भी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है. साल 2024 में  शबरी जयंती की सप्तमी तिथि 2 मार्च, 2024 को सुबह 7:53 बजे से शुरू होकर 3 मार्च, 2024 को सुबह 8:44 बजे समाप्त होगी.शबरी जी का  आश्रम छत्तीसगढ़े के शिवरीनारायण में है.

Ram Kewat Samwad: नदी पार कराने के लिए जब केवट ने भगवान राम के सामने रख दी थी ये शर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

'तविशी चोपड़ा कालरा' को टीवी और डिजिटल में काम करने का 10 साल का अनुभव है. इनकी ज्योतिष और धर्म में विशेष रूचि है.बीते 3 सालों से ये ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो,वास्तु, धर्म,अध्यात्म पर निरंतर लेखन कार्य कर रही हैं. इन्होने पत्रकारिता की पढ़ाई की है. ये अपने लेखन से लोगों की लाइफस्टाइल को आसान बनाने के लिए प्रयासरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा कब ? स्नान-दान मुहूर्त, गुरु पूजन का समय भी देखें
गुरु पूर्णिमा कब ? स्नान-दान मुहूर्त, गुरु पूजन का समय भी देखें
Kokila Vrat 2026: सुहागिन महिलाएं क्यों रखती हैं कोकिला व्रत? जानें पूजा विधि व महत्व
Kokila Vrat 2026: सुहागिन महिलाएं क्यों रखती हैं कोकिला व्रत? जानें पूजा विधि व महत्व
Sawan 2026: सावन में कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? राशि अनुसार जानें सही रुद्राक्ष
Sawan 2026: सावन में कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? राशि अनुसार जानें सही रुद्राक्ष
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget