एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2021: साल का अंतिम प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ की भक्ति के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

Shukra Pradosh Vrat 2021: हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की विशेष कृपा पाने के लिए उनका व्रत और पूजन आदि किया जाता है. उसी प्रकार भोलेशंकर की कृपा पाने के लिए उनके भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं.

Shukra Pradosh Vrat 2021: हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की विशेष कृपा पाने के लिए उनका व्रत और पूजन आदि किया जाता है. उसी प्रकार भोलेशंकर की कृपा पाने के लिए उनके भक्त प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) रखते हैं. हर माह के दोनों पक्षों में आने वाली त्रयोदशी तिथि (Triyodashi Tithi) के दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है. कहते हैं कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) भगवान शिव (Lord Shiva) को अति प्रिय है. प्रदोष व्रत से भगवान जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. 

पौष माह (Paush Month) के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी आज यानी 31 दिसंबर को है. आज शिव भक्त प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat For Shiv Devotee) रखेंगे. ये साल का अंतिम प्रदोष व्रत (Years Last Pradosh Vrat) है. आज शुक्रवार होने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत (Shukra Pradosh Vrat) के नाम से जाना जाता है. शुक्र प्रदोष व्रत में भगवान शिव (Lord Shiva) के साथ शुक्र देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत के दौरान क्या करें और क्या नहीं. 

शुक्र प्रदोष व्रत के दौरन क्या करें  (What To Do On Pradosh Vrat)

-शुक्र प्रदोष व्रत के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन ॐ नमः शिवाय और ॐ उमामहेश्वराभ्याम नमः मंत्र का एक माला जाप अवश्य करें. 

- मान्यता है कि अगर आप जल्दी शादी करना चाहते हैं तो शुक्र प्रदोष व्रत पर शिवजी को जल में सुगंधित द्रव्य (इत्र) डालकर अर्घ्य देने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

-ज्योतिष अनुसार शुक्र प्रदोष व्रत के दिन लाल या गुलाबी फूलों की माला विवाहित दंपत्ति शिवजी को भेंट दें. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता और निकटता आती है. 

-आज शिवजी पर सफेद चंदन अवश्य लगाएं. ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं. साथ ही व्यक्ति के सभी दुख और दर्द का नाश होता है. 

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन क्या न करें (What Not To Do On Pradosh Vrat)

- प्रदोष व्रत के दौरान तामसिक भोजन भूलकर भी न करें. लहसुन-प्याज युक्त भोजन और सोमरस का सेवन कतई न करें.

- एकादशी की तरह प्रदोष व्रत में भी चावल खाने की मनाही होती है. इस दिन, लाल मिर्च और सामान्य नामक का सेवन न करें.

- इस दिन व्रत के दौरान पूजा करने के बाद ही भोजन ग्रहण करें. व्रती दिन में एक बार जल ग्रहण कर सकता है और एक फल का सेवन कर सकता हैं.

- इस दिन आसुरी प्रवृति में लिप्त न हो. साथ ही, किसी से वाद-विवाद भी न करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Paush Amavasya 2022: कब है पौष अमावस्या, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Shani Dosh Upay: शनि दोष से बचने के लिए 1 जनवरी से कर लें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी शनि देव की कृपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 2-8 August 2026: मंगल का मिथुन में गोचर इस सप्ताह सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर, मेष-मीन तक राशिफल देखें
मंगल का मिथुन में गोचर इस सप्ताह सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर, मेष-मीन तक राशिफल देखें
Haridwar Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार पुलिस का फोकस, सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा
हरिद्वार पुलिस का फोकस, सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा
Kanwar Yatra 2026: 150 शिवभक्तों की सामूहिक कांवड़ यात्रा बनी आस्था और एकता की मिसाल
150 शिवभक्तों की सामूहिक कांवड़ यात्रा बनी आस्था और एकता की मिसाल
Kanwar Yatra 2026: ATS तैनाती पर मंत्री का बयान, असामाजिक तत्वों को चेतावनी
ATS तैनाती पर मंत्री का बयान, असामाजिक तत्वों को चेतावनी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget