एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में प्याज-लहसुन से क्यों बचें? जानें श्राद्ध में सात्विक भोजन का महत्व और चंद्र ग्रहण का संयोग!

Pitru paksha 2025: 7 सितंबर, रविवार से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है जो 21 सितंबर तक चलेगी. हिंदू शास्त्रों में साफ बताया गया है कि इन दिनों में प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित होता है. जानिए इसका कारण.

Pitru paksha 2025: इस साल 7 सितंबर, रविवार से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है. विशेष बात यह है कि इसी दिन वर्ष 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा. हिंदू शास्त्रों में पितृपक्ष का समय बेहद पवित्र माना गया है और इस दौरान आहार-विहार को लेकर खास नियम बताए गए हैं.

मान्यता है कि इन दिनों केवल सात्त्विक भोजन ग्रहण करना ही चाहिए.

हिंदू परंपरा के अनुसार भोजन को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है-

  • सात्त्विक भोजन – शुद्ध, हल्का और मन को शांत रखने वाला.
  • राजसिक भोजन – जो उत्साह, इच्छा और उग्रता को बढ़ाता है.
  • तामसिक भोजन – जो आलस्य, गुस्सा और नकारात्मक विचारों को जन्म देता है.

यही कारण है कि पितृपक्ष जैसे धार्मिक समय में तामसिक और राजसिक भोजन का त्याग कर सात्त्विक आहार को अपनाने की परंपरा है.

प्याज-लहसुन का परहेज क्यों ज़रूरी?
पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष या महालय भी कहा जाता है. यह समय भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक चलता है, यानी लगभग 16 दिन. इस अवधि में तर्पण और श्राद्ध के माध्यम से पितरों को प्रसन्न किया जाता है, जिससे उनकी कृपा से परिवार में आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

लेकिन धर्मशास्त्रों में साफ बताया गया है कि इन दिनों प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित है. इसका कारण यह है कि इन्हें राजसिक और तामसिक आहार की श्रेणी में रखा गया है. माना जाता है कि इनका उपयोग श्राद्ध की शुद्धता को नष्ट करता है और पितरों की तृप्ति अधूरी रह जाती है.

मन और शरीर पर प्रभाव
प्याज और लहसुन सामान्य जीवन में स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जाते हैं, लेकिन हिंदू शास्त्र में पितृपक्ष के दौरान इसे वर्जित माना गया है. कहा जाता है कि ये पदार्थ ऊर्जा को नीचे की ओर खींचते हैं, मन में बेचैनी और वासना को बढ़ावा देते हैं. जिससे ध्यान या पूजा में एकाग्रता भंग होती है.

पितृपक्ष का मुख्य उद्देश्य है कि मन को पवित्र बनाना और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करना है. ऐसे में तामसिक भोजन साधना में बाधा डालता है और मनुष्य को सांसारिक इच्छाओं की ओर ले जाता है.

प्याज और लहसुन की पौराणिक कथा
प्राचीन मान्यताओं में प्याज और लहसुन की उत्पत्ति को समुद्र मंथन की घटना से जोड़ा गया है. कथा के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने मिलकर अमृत निकालने के लिए समुद्र का मंथन किया, तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत बांटने का कार्य संभाला. इसी दौरान एक असुर ने छलपूर्वक देवताओं के बीच बैठकर अमृत पीने का प्रयास किया.

सूर्य और चंद्र देव ने इसकी शिकायत भगवान विष्णु को की. तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उस असुर का सिर अलग कर दिया. उसके सिर और धड़ से राहु और केतु का जन्म हुआ. मान्यता है कि उसी असुर के शरीर से गिरे रक्त की बूंदों से प्याज और लहसुन की उत्पत्ति हुई.

इसी कारण इन दोनों को तामसिक और अशुद्ध आहार की श्रेणी में रखा गया है. धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और श्राद्ध जैसे पवित्र अवसरों पर इनका उपयोग वर्जित माना जाता है, क्योंकि माना जाता है कि इनके सेवन से शुद्धता और आध्यात्मिक वातावरण भंग होते हैं.

आयुर्वेद और संतों की दृष्टि
आयुर्वेदि में प्याज और लहसुन को तीखे, गर्म और उत्तेजक गुणों वाला बताया गया है. यह इंद्रियों को उत्तेजित करते है और क्रोध, आलस्य व वासना को भी बढ़ाते हैं. यही कारण है कि संत, साधु और योगी इनसे दूरी बनाए रखते हैं और सात्त्विक भोजन का ही सेवन करते हैं ताकि उनकी साधना में कोई बाधा न आए.

पितृपक्ष का उद्देश्य
शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान किए गए श्राद्ध और तर्पण से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसे कृतज्ञता का समय भी कहा जाता है, जब पितरों की आत्माएं अपने वंशजों से तर्पण की अपेक्षा में धरती पर आती हैं. तब संतुष्ट पितृ परिवार को दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

इसलिए इस पवित्र काल में फल, दूध, दही, मौसमी सब्ज़ियां और अनाज जैसे सात्त्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए. ऐसा आहार शरीर को हल्का, मन को शांत और साधना को सफल बनाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 19 July 2026: रविवार को ग्रहों की चाल किन राशियों के लिए बनेगी मुसीबत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
रविवार को ग्रहों की चाल किन राशियों के लिए बनेगी मुसीबत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Lord Shiva Mystery: भगवान शिव के गले में नाग ही क्यों विराजते हैं? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Lord Shiva Mystery: भगवान शिव के गले में नाग ही क्यों विराजते हैं? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Temple Mystery: भारत का ऐसा मंदिर, जहां आज भी बिना पुजारी के होती है आरती! सदियों से चली आ रही है अनोखी परंपरा
Temple Mystery: भारत का ऐसा मंदिर, जहां आज भी बिना पुजारी के होती है आरती! सदियों से चली आ रही है अनोखी परंपरा
Tulsi Rules: जाने-अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? तुलसी के पास दीपक जलाने का सही समय जानिए
Tulsi Rules: जाने-अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? तुलसी के पास दीपक जलाने का सही समय जानिए

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget