एक्सप्लोरर

Param Ekadashi 2020: कब है परम एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत की विधि

Param Ekadashi 2020 Date: पंचांग के अनुसार इस समय अधिक मास चल रहा है. अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं. अधिक मास में परम एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है.

Adhik Maas Ekadashi 2020: पंचांग के अनुसार 13 अक्तूबर 2020 को मंगलवार के दिन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि को परम एकादशी कहा जाता है. परम एकादशी अधिक मास की अंतिम एकादशी है. एकादशी के व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण इस एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है.

एकादशी का व्रत सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है. भगवान कृष्ण ने महाभारत में स्वयं युधिष्ठिर और अर्जुन को एकादशी व्रत के बारे में बताया था. एकादशी का व्रत सभी प्रकार के पापों को दूर करने वाला और मोक्ष प्रदान करने वाला व्रत माना गया है.

परम एकादशी का महत्व मान्यता है कि परम एकादशी पर विधि पूर्वक व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है. यह एकादशी परम दुर्लभ सिद्धियों को प्रदान करती है इसीलिए इसे परम एकादशी कहा जाता है. परम एकादशी का व्रत रखने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करता है और सुख समृद्धि लाता है. परम एकादशी के दिन दान का भी विशेष महत्व है इस दिन स्वर्ण, विद्या संबंधी दान, अन्न, भूमि, और गौदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.

परमा एकादशी व्रत की विधि मान्यता है कि परमा एकादशी व्रत को विधि पूर्वक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. परम एकादशी व्रत एक कठिन व्रत है. इसे निर्जला व्रत भी कहा गया है. व्रत के दौरान भगवत चरणामृत लिया जाता है. एकादशी की तिथि पर व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. व्रत का पारण करने से पूर्व दान आदि का कार्य करना चाहिए.

परम एकादशी व्रत मुहूर्त 12 अक्टूबर 2020: एकादशी तिथि प्रारंभ 04 बजकर 38 मिनट से 13 अक्टूबर 2020: एकादशी तिथि समाप्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट तक 14 अक्टूबर 2020: परम एकादशी पारणा मुहूर्त प्रातः 06:21:33 से 08:39:39 तक

  Chanakya Niti: सामने वाले का दिल जीतना है तो चाणक्य की इन बातों को कभी न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 खास भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले क्यों कराया जाता है गंगा स्नान?
Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले होता है इनका स्नान
Happy Dussehra Wishes 2026: विजयादशमी पर प्रियजनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं संदेश, देखें लिस्ट
दशहरा पर अपनों को ये संदेश भेजकर कहें हैप्पी विजयादशमी, देखें टॉप 10 मैसेज
Aaj Ka Panchang 20 October 2026: दशहरे पर सुबह नवमी, दोपहर में दशमी, कब करें हवन और पूजा?
आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026: दोपहर 12:50 बजे से दशमी, ये है दशहरे का विजय मुहूर्त
Dussehra 2026: दशमी दोपहर 12:50 बजे से, फिर आज ही क्यों होगा रावण दहन? समझें धर्मशास्त्र का नियम
सुबह नवमी थी तो शाम को रावण दहन कैसे? दशहरे की तारीख का नियम समझिए

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget