एक्सप्लोरर

Navratri 2021: शिव, विष्णु और देवताओं के तेज से उत्पन्न देवी अंबिका ने किया महिषासुर का वध, राक्षसों के खून की बह गईं नदियां

Chaitra Navratri 2021: दैत्यराज महिषासुर ने देवताओं और इंद्र को पराजित कर स्वर्ग पर कब्जा कर लिया. इससे क्रोधित शिव और विष्णु सहित सभी देवताओं के ऊर्जा पुंज से भगवती अंबिका प्राकट हुई. देवी अंबिका ने महिषासुर से युद्ध कर उसका और सेना का संहार कर दिया.

देवी अंबिका समस्त देवताओं के तेज से प्रगट हुईं. अमोध अस्त्र शस्त्रों से युद्ध कर महिषासुर का वध कर दिया. उनका रण इतना भीषण था कि महिषासुर की सेना के विध्वंस के कारण रणभूमि में खून की नदियां बह निकलीं.

श्री मार्कण्डेय पुराण के अनुसार दुर्गासप्तशती के दूसरे अध्याय की कथा में वर्णित है कि पूर्वकाल में देवताओं और असुरों में पूरे सौ साल तक घोर संग्राम हुआ. एक पक्ष असुरों का स्वामी महिषासुर था और दूसरे पक्ष में देवताओं के नायक इंद्र थे. उस युद्ध में देवताओं की सेना महाबली असुरों से हार गई. सम्पूर्ण देवताओं को जीत कर महिषासुर इंद्र बन बैठा. तब पराजित देवतागण प्रजापिता ब्रह्मा की अगुवाई में भगवान विष्णु और शंकर से मिले.

देवताओं ने महिषासुर की विजय और उसके कृत्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिषासुर ने सूर्य, इंद्र, अग्नि, वायु, चंद्रमा, यम, वरुण आदि देवताओं के अधिकार छीन कर स्वयं ही सबका अधिष्ठाता बन बैठा है. उसने सभी देवताओं को स्वर्ग से निकाल दिया है. अब देवता पृथ्वी पर साधारण मनुष्य की भांति विचरण करने को मजबूर हैं. हम आपकी शरण में हैं. उसके वध का कोई उपाय सोचिए.

तब भगवान विष्णु और शंकर महिषासुर पर क्रोधित हो गए. उनके क्रोध के बाद सभी देवताओं का तेज निकला और पुंजीभूत हो गया. उन सभी देवताओं का तेज एकत्र होकर नारी आकृति में बदल गया. सभी देवताओं ने अपने-अपने शस्त्र उन्हें भेंट कर सम्मान किया. देवी ने बारंबार अट्टहासपूर्वक उच्च स्वर में गर्जना की. उनके भयंकर नाद से सम्पूर्ण आकाश कांप उठा. पृथ्वी डोलने लगी और समस्त पर्वत हिलने लगे.

क्रोध से भरी देवी के अट्टहास से असुर सेना उठ खड़ी हुई. महिषासुर ने युद्ध का आदेश दे दिया. सिंह वाहनी देवी और असुर सेना में युद्ध छिड़ गया. असुर सेना से युद्ध करती हुई देवी के निःश्वास से हजारों गण प्रकट हो गए और देवी की तरफ से युद्ध करने लगे. देवी अंबिका से महिषासुर भी महिष का रूप धर कर युद्ध करने लगा. वह मायवी था. जब वह भैंसे के रूप में युद्ध कर रहा था तब देवी उस पर चढ़ गईं. वह दैत्य के रूप में निकलने लगा तो देवी ने अपनी तलवार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी व्रत की पूजा में पढ़ें राजा मंधाता की कथा, कैसे पाई अकाल से मुक्ति
देवशयनी एकादशी व्रत की पूजा में पढ़ें राजा मंधाता की कथा, कैसे पाई अकाल से मुक्ति
Devshayani Ekadashi 2026: देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget