एक्सप्लोरर

Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह चतुर्दशी क्या है ? इस दिन किसकी पूजा की जाती है, इसका महत्व भी जान लें

Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु के उग्र स्वरूप भगवान नरसिंह को समर्पित है. नरसिंह जयंती का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन कैसे पूजा करें, इसका महत्व क्या है जानें.

Narasimha Jayanti 2025: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह जयंती का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने नृसिंह रूप में अवतार लिया था. इस अवतार में भगवान का स्वरूप आधे शेर का और आधे मनुष्य का था. भगवान विष्णु ने ये अवतार अपने भक्त प्रह्लाद को बचाने और हिरण्यकश्यिपु का वध करने के लिए लिया था.

यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय और भक्तों की रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस साल नरसिंह जयंती रविवार, 11 मई को मनाई जाएगी, जो हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। नरसिंह जयंती बेहद शुभ मानी जाती है.

नरसिंह जयंती

पंचांग गणना के आधार पर वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 10 मई को शाम 05:29 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 11 मई को रात 09:19 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल यह पर्व 11 मई को ही मनाया जाएगा.

पूजा विधि

  • सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. पूजा स्थल को साफ करें और गंगाजल से पवित्र करें. एक वेदी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
  • भगवान नरसिंह की प्रतिमा स्थापित करें. अगर नरसिंह जी की प्रतिमा न हो तो भगवान विष्णु की तस्वीर भी स्थापित कर सकते हैं.
  • पूजा शुरू करने से पहले व्रत और पूजा का संकल्प लें. भगवान नरसिंह की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं. चंदन, कुमकुम, हल्दी और गुलाल आदि चीजें अर्पित करें.
  • उन्हें पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और पीले फूलों की माला चढ़ाएं. भगवान नरसिंह को फल, मिठाई, विशेष रूप से गुड़ और चना अर्पित करें.
  • पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें. घी का दीपक जलाएं. भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें.
  • अंत में भगवान नरसिंह की आरती करें. पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए माफी मांगे. अपनी क्षमतानुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें.

इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्।।
  • ॐ नृम नरसिंहाय शत्रुबल विदीर्नाय नमः
  • ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय

पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लिया था. उसमें भगवान नरसिंह का आधा शरीर मनुष्य का और आधा शरीर सिंह का था. वे हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए दोपहर के समय खंभा फाड़कर प्रकट हुए थे.

उन्होंने घर की दहलीज पर हिरण्यकश्यप को अपने जंघे पर लिटाकर दोनों हाथों के नखों से उसका पेट फाड़ दिया था. हिरण्यकश्यप को वरदान था कि उसे मनुष्य या जानवर, दिन या रात में, अस्त्र या शस्त्र से नहीं मारा जा सकता था. इस वजह श्रीहरि ने सबसे अनोखा स्वरूप नरसिंह का धारण किया था.

महत्व

मान्यता है कि नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से भक्तों के अंदर का भय दूर होता है. भगवान नरसिंह की कृपा से जीवन में आने वाले संकटों का नाश होता है. वे अपने भक्तों की रक्षा करते हैं.  उनकी पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और लाइफ में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है.इसके अलावा नरसिंह जयंती के दिन व्रत रखने और भगवान नरसिंह की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही ग्रह-दोष से भी मुक्ति मिलती है.

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर राशि के अनुसार उपाय दिलाएगा आर्थिक तंगी से मुक्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
Happy Shardiya Navratri 2026 Wishes: शारदीय नवरात्रि के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि 2026 के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
Aaj Ka Panchang 11 October 2026: नवरात्रि आज से, दिल्ली में सुबह 6:19 बजे से घटस्थापना
Aaj Ka Panchang 11 October 2026: आज से नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा, कलश स्थापना के लिए मिलेंगे दो मुहूर्त
आज का मीन राशिफल 11 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से यात्रा में सतर्कता, पेंडिंग कामों को करें पूरा, नई नौकरी में सोच-समझकर लें जिम्मेदारी
आज का मीन राशिफल 11 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से यात्रा में सतर्कता, पेंडिंग कामों को करें पूरा, नई नौकरी में सोच-समझकर लें जिम्मेदारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget