एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2024: छठ पूजा कल, नहाय खाय पूजा का समय और समाग्री सब यहां देखें

Nahay Khay 2024: छठ (Chhath 2024) का पहला दिन नहाय खाय होता है. नहाय की शुरूआत से ही छठ से जुड़ी सभी तैयारियां शुरू हो जाती है. नहाय खाय 2024 पूजा का समय और इसके महत्व के बारे में जानते हैं.

Nahay Khay 2024: हर वर्ष कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि वाले दिन से सप्तमी तिथि तक छठ महापर्व (Chhath Puja 2024) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. महिलाएं इस दौरान भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करती है. 36 घंटे के इस निर्जला व्रत में महिलाएं सूर्य देव से अपने घरवालों के लिए मंगल कामना और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मांगती है. ऐसे में जानते हैं छठ के पहले दिन नहाय खाय को लेकर दिलचस्प बातें.

छठ महापर्व 2024 पूजा समय (Chhath Mahaparv 2024 Puja Timing)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल छठ (Chhath) पूजा का महापर्व 5 नवंबर 2024, मंगलवार से शुरू होकर 8 नवंबर शुक्रवार को समाप्त होगा. 4 दिन के इस महापर्व को लेकर दिवाली के बाद से तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो जाती है.नहाय खाय वाले दिन पूजा करने का समय सुबह 06 बजकर 39 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 41 मिनट तक है. इस अवधि में पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. 

आज है नहाय खाय (Nahay Khay)
नहाय खाय छठ का पहला दिन होता है. इस दिन छठ करने वाली महिलाएं सुबह उठकर नहाती है. जिसके बाद भगवान की पूजा आराधना करने के बाद सात्विक भोजन को ग्रहण करती है. नहाय खाय वाले दिन सात्विक भोजन में चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी और पापड़ मुख्य व्यंजन होता है. यूपी और बिहार जैसे राज्यों में इस दिन आलू की भुजिया के साथ पापड़ और पकोड़े का भी सेवन किया जाता है.

सात्विक भोजन व्रती महिलाओं के मन, पेट, वचन और आत्मा को पवित्र करने का काम करता है. महिलाएं इसे प्रसाद के तौर पर सभी को देती है. नहाय खाय वाले दिन चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी का विशेष महत्व है. दिवाली के बाद से ही घर में किसी भी तरह का लहसुन और प्याज युक्त खाना बनना बंद हो जाता है. इस दौरान छठ खत्म होने तक तामसिक भोजन से दूरी बना ली जाती है.

हिंदू धर्म के लोगों के लिए छठ का पर्व इसलिए महापर्व है क्योंकि इसमें कई बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है. गंदे हाथों से छठ के सामान को छूना सही नहीं माना जाता है. छठ महापर्व के इस्तेमाल लाई जाने वाली वस्तुओं को जूठे हाथों से छूना भी पाप होता है.

गांव में छठ पर्व को लेकर अलग बर्तन और अलग चूल्हे तैयार किए जाते हैं. जो पूरी तरह से शुद्ध हो और छठ के अलावा किसी और काम में इस्तेमाल न किए गए हो.

नहाय खाय की सामग्री (Nahay Khay 2024 Samagri)
नहाय खाय को लेकर सामग्री गिनी चुनी है. इस दिन सामग्री के तौर पर चावल, चने की दाल, कद्दू या लौकी की सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इस दौरान शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है. कोई भी वस्तु जूठी या गंदी न हो. 

यह भी पढ़ें- नहाए खाएं से जुड़ी ये बातें कोई नहीं बताएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget