एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: देखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन बड़ा लक्ष्य पाना है तो चीटियों से जरूर सीखें ये बातें

Safalta Ki Kunji: लक्ष्य या सफलता को प्राप्त करने के दौरान मार्ग में आने वाली बाधाओं से यदि आप हार मान लेते हैं तो आपको छोटी व नन्ही चींटियों के इन गुणों से सीख लेनी चाहिए.

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts In Hindi: सफल होने और सफलता की कुंजी को प्राप्त करने के लिए हम कई तरह के प्रयास करते हैं. लेकिन जब मार्ग में एक के बाद एक कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होने लगती है तो हम घबराकर हार मान लेते हैं और लक्ष्य को छोड़ देते हैं.

वहीं कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि सफलता केवल उन्हें ही मिल सकती है जो बलवान और शक्तिशाली है. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो छोटी सी चींटी के महत्वपूर्ण गुणों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए. इससे आप न सिर्फ हैरान रह जाएंगे बल्कि अपने लक्ष्य और सफलता को हासिल करने के लिए कोशिश और दृढ़ निश्चय भी करेंगे.

चींटियों के इन गुणों को अपनाकर मिलेगी सफलता

  • चींटी के शरीर में होती है ढाई लाख मस्तिष्क कोशिकाएं- शोध के अनुसार, चींटी के शरीर में लगभग ढाई लाख के करीब मस्तिष्क कोशिकाएं होती हैं. इन कोशिकाओं से चींटियां लगातार दिमाग चलाती है और अपने रहने-खाने की व्यवस्था में जुटी रहती है.
    सीख: चींटियों की तरह आप भी अपने शरीर और मस्तिष्क की मदद से अपने लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं.
  • चींटी को सोने की जरूरत नहीं होती- कहा जाता है कि दिमाग को चलाने के लिए चींटियों को सोने की भी जरूरत नहीं होती है. बल्कि वह कई बार झपकियां लेकर काम चला लेती हैं. शोध के अनुसार लगभग एक मिनट में चींटी हर दिन 250 झपकियां ले लेती है.
    सीख: चींटियों के इस गुण से आपको भी यह सीख लेनी चाहिए कि जब तक काम नहीं तब तक विश्राम नहीं.
  • खुद का 20 गुना वजन उठा सकती है चींटी- चींटियों पर किए गए शोध से यह पता चला है कि चींटी खुद का 20 गुणा या उससे भी अधिक वजन उठा सकती है. आपने देखा होगा कि नन्ही चींटियां कैसे खुद से अधिक वजन के भोजन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है.
    सीख: आप कभी भी खुद को कम न आंके. चींटी की तरह आप भी अपनी क्षमता से अधिक बेहतर कर सकते हैं. इसके लिए केवल प्रयास और मेहनत की जरूरत है. इससे निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी.
  • चींटियों को अकेले रहना पसंद नहीं- चींटियां ज्यादातर समूह के साथ ही नजर आती है. उन्हें अपने परिवार और कुनबे में ही देखा जाता है. समूह के साथ और एकजुट होकर चींटियां अपने से 10 गुणा आकार के समान का बोझ भी आसानी से उठा लेती हैं. कुछ लोग परिवार या समूह से अलग होकर सफल होने का प्रयास करते हैं. लेकिन इसका परिणाम यह होता है कि, उन्हें सफलता नहीं मिल पाती और वे समाज व परिवार से दूर होते चले जाते हैं.  
    सीखी: चींटियों के इस गुण से आपको यह सीख लेनी चाहिए कि एकता में ही बल है. एकजुट होकर पहाड़ को भी हिलाया जा सकता है और बड़े से बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Ved Vaani: 84 लाख योनियों का सच क्या हैं? 'पद्म पुराण' के इस श्लोक छिपा है इसका रहस्य

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget