एक्सप्लोरर

Manglik Dosha: अगर आप मांगलिक हैं तो शादी से पहले कर लीजिए ये उपाय, वरना वैवाहिक जीवन हो सकता है बर्बाद

Manglik Dosha Upay: जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है उनके वैवाहिक जीवन में हमेशा कई समस्याएं रहती है. इसलिए विवाह से पूर्व ही मांगलिक लोगों को मंगल दोष कम करने के उपायों को कर लेना चाहिए.

Manglik Dosha Ke Upay: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों को सेनापति कहा गया है. यह काफी उग्र ग्रह है, जोकि वृश्चिक और मेष राशि के स्वामी हैं. विवाह से पहले कुंडली में मंगल की स्थिति अवश्य देखनी चाहिए. अगर किसी कि कुंडली में मंगल लग्न, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में से किसी भी भाव में हो तो इसे मंगल दोष या मांगलिक दोष कहा जाता है.

इसके अलावा कुछ ज्योतिष के अनुसार मांगलिक दोष को तीन लग्न के चंद्र लग्न, सूर्य लग्न और शुक्र से भी देखते है. ऐसे लोग फिर चाहे वह लड़का हो लड़की विवाह से पहले मंगल दोष को दूर करने के उपायों को जरूर कर लेना चाहिए, वरना वैवाहिक जीवन हमेशा परेशानियों से भरा रहता है. यह भी कहा जाता है कि मंगल दोष वाले लड़के या लड़की का विवाह किसी मंगल दोष वाले लड़के या लड़की के साथ किया जाना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों की कुंडली में केवल 28 वर्ष तक ही मंगल दोष रहता है. वहीं मेष, कर्क, वृश्चिक राशि वाले लोगों में भी मंगल दोष जीवनभर के लिए नहीं रहता है. यदि कुंडली में पूर्ण या आंशिक मंगल दोष है तो विवाह से पहले कुछ ज्योतिष उपायों को जरूर कर लेना चाहिए. इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती है.

मंगल दोष दूर करने के उपाय

  • भात पूजन: मांगलिक दोष दूर करने के लिए भात पूजन कराया जाता है. उज्जैन का मंगलनाथ स्थान ऐसा एकमात्र स्थान है जहां भात पूजन होता है. भात पूजन कराने के बाद यह दोष समाप्त हो जाता है.
  • कुंभ विवाह: कुभ विवाह कराने का मतलब होता है विवाह से पहले किसी घड़े के साथ विवाह कराना और इसके बाद घड़े को फोड़ दिया जाता है. लेकिन यह उपाय किसी ज्योतिष की सलाह के बाद ही किए जाते हैं.
  • नीम पेड़ लगाना: विवाह से पहले नीम का पेड़ लगाने और कम से कम 43 दिनों तक पेड़ की देखरेख करने से भी मांगलिक दोष का प्रभाव कम हो जाता है.
  • सफेद सुरमा लगाएं: काला सुरमा तो हर कोई लगाता है लेकिन 43 दिनों तक सफेद सुरमा लगाने से मंगल दोष दूर होता है.
  • मेहमानों को खिलाएं मिठाई: कुंडली में मंगल भारी है या मंगल दोष है तो घर आए अतिथियों को मिठाई खिलाएं. इससे भी मंगल दोष का प्रभाव कम होता है.
  • मंगलवार उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़े, हनुमान जी को केसरिया चोला चढ़ाएं और केसरिया रंग के गणपति को घर पर स्थापित कर नियमित पूजा करें. इससे भी मंगल दोष दूर होता है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana 2023: गरुड़ पुराण के अनुसार जिस घर पर किए जाते हैं ये काम, वहां लग जाता है दुखों का अंबार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget