एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि 2026 राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, शिव कृपा से चमक उठेगा भाग्य!

Mahashivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि 15 फरवरी को शि-शक्ति की सकारात्मक ऊर्जा के उपलक्ष्य में मनाई जाएगी. एस्ट्रोलॉजर नीतिका शर्मा से जानिए राशि अनुसार शिव भगवान को प्रसन्न करने के सरल उपाय?

Mahashivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. माना जाता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और  माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में शिवरात्रि के दिन महादेव और माता गौरी की पूजा से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है.

ऐसे में शिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर ये चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए. श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना बहुत-ही शुभ माना गया है.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 1, 2 नहीं 3 ग्रहों की बदलेगी चाल, कई राशियां की किस्मत होगी बुलंद

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा से जानिए महाशिवरात्रि का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है. इसके साथ ही सभी दुखों का भी नाश होता है. ऐसा माना गया है कि शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का शहद से अभिषेक करने या इसे चढ़ाने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है. वहीं, यह भी माना जाता है कि शिवरात्रि के विशेष अवसर पर शिवलिंग पर घी अर्पित करने से वंश में वृद्धि हो सकती है.

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना बहुत-ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति को ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से व्यक्ति के रूके हुआ काम भी बनने लगते हैं.

बेलपत्र को शिव जी की पूजा में जरूरी माना गया है. ऐसे में यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं, तो इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है. वहीं, शिव जी को शमी के पत्ते, बेला के फूल, हरसिंगार के फूल चढ़ाने से भी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है.

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि क्यों इतनी शक्तिशाली? ज्योतिषाचार्य से जानिए पूजा विधि, शुभ योग और शिव कृपा का पूरा रहस्य?

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बता रहे हैं महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें उपाय

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए. इसके अलावा मेष राशि वालों के लिए भगवान शिव को गंगाजल और गाय का दूध चढ़ाना उनके करियर में फलदायी रहेगा.

आपको भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए शहद, चीनी और मीठे चावल की खीर जैसे मीठे प्रसाद का भोग लगाना चाहिए.

वृषभ राशि

शुक्र देव द्वारा शासित वृषभ राशि के जातकों को जीवन में संघर्ष दूर करने के लिए महाशिवरात्रि दही और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. दही और घी से अभिषेक और पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने में मदद मिलती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और इस राशि के जातक को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेल पत्र और लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए. यह आपके जीवन में चमत्कार करने में मदद करता है. मिथुन राशि के जातकों को शहद से अभिषेक करना चाहिए और शीघ्र फल के लिए गाय को हरी घास खिलाएं.

कर्क राशि

महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए दूध अर्पित करना चाहिए. चूंकि कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा भगवान शिव के प्रिय हैं इसीलिए उनका आशीर्वाद पाने के लिए सफेद रंग की वस्तुएं अर्पित करें. 

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको उन्हें शहद और गुड़ का भोग लगाना चाहिए.

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और जीवन में सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव को बेल पत्र और शहद से अभिषेक  करना चाहिए.

तुला राशि

तुला राशि वालों को आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध, दही, शहद, देसी घी से अभिषेक करना चाहिए और गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. इस महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भाग लेकर भगवान शिव से विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में सफलता पाने के लिए वृश्चिक राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लाल फूल चढ़ाने चाहिए, उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं. उन्हें मुख्य रूप से भगवान शिव को चंदन पाउडर और पीले रंग के कपड़े और पीले फूलों के साथ देसी घी से अभिषेक करना चाहिए. 

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं.  मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर पूजा करने से शनिदेव और महादेव दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है. मकर राशि के जातकों को डर पर काबू पाने और शक्ति प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र, गंगाजल, गाय के दूध आदि का उपयोग करना चाहिए.

कुंभ राशि

शनि देव कुंभ राशि के स्वामी भी हैं. इस राशि के लोगों को भी भगवान शिव और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. कुंभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और व्रत भी रखना चाहिए. भगवान शिव को शहद का भोग लगाएं, और बेर का फल चढ़ाएं. इस उपाय को करने से धन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए, जिनके स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी पूजा करने से बादाम, बेल पत्र और पीले फूल का अभिषेक करना है. विशेष रूप से महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को लंबी आयु, ऐश्वर्य, समृद्धि और धन का आशीर्वाद मिलता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय
Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget