एक्सप्लोरर

Krishan leela : जब सुदर्शन चक्र मुंह में दबाकर हनुमानजी पहुंच गए श्रीकृष्ण दरबार में, जानें पूरी कथा

श्रीकृष्ण का चक्र सुदर्शन को कई घटनाओं में संहारक पाया गया है, ऐसे में उसे अहंकार हो गया., उसे लगने लगा कि तीनों लोकों में उससे शक्तिशाली कोई नहीं. ऐसे में उसका घमंड तोड़ने के लिए कृष्णजी की मदद ली.

Krishan leela : सुदर्शन को लगने लगा था कि श्रीकृष्ण दुष्ट और पापियों के सर्वनाश के लिए उसी की मदद लेते हैं. श्रीकृष्ण को पता चला तो उन्होंने तय किया कि सुदर्शन का अहंकार तोड़ना ही होगा. ऐसे में उन्होंने हनुमानजी की मदद ली. कृष्णजी के याद करते हुए हनुमान समझ गए कि उनके प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण एक ही हैं, इसलिए वो बिना देरी द्वारिका चल पड़े. यहां श्रीकृष्ण से मिलने के बजाय वे राज उपवन में घुस गए.

यहां अशोक वाटिका की तरह की वृक्षों पर बड़े मीठे-रसीले फल मिले तो भूखे बजरंग बली ने उन्हें तोड़कर खाने लगे. पेट भरने पर फलों को तोड़कर फेंकने लगे. इसका पता कृष्णजी चला तो उन्होंने सेना को आदेश दिया कि वानर को पकड़ लाएं. सैनिकों ने हनुमानजी को ललकारा कहा कि क्या तुम्हे नहीं पता कि यहां का राजा कौन है? यहां के राजा श्रीकृष्ण हैं, वो तुम्हे बुला रहे हैं.

इस पर महाबली ने क्रोध का नाटक किया और कहा, कौन कृष्ण, मैं किसी नहीं जानता. मैं सिर्फ प्रभु श्रीराम का सेवक हूं. जाओ अपने राजा से कह दो, मैं नहीं आऊंगा. क्रोधित सेनानायक ने कहा कि तुम साथ नहीं चलोगे तो जबरदस्ती ले जाऊंगा. वह हनुमानजी पकड़ने आगे बढ़ा तो हनुमानजी ने सारी सेना ही पूंछ में लपेटकर राजमहल में फेंक दी. घबराए सेनापति ने श्रीकृष्ण को दरबार में आकर आपबीती सुनाई तो कृष्ण ने सेनापति से कहा कि वानर से कहिये कि श्रीराम बुला रहे हैं. यह सुनकर सेनानायक हनुमानजी के पास चला गया, इधर श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र को आदेश दिया कि तुम्हें द्वार की रखवाली करनी है. ध्यान रखना है कि कोई बिना अनुमति अंदर ना आ पाए।

कोई बिना आज्ञा आने का प्रयास करे तो वध कर देना. यह सुनकर सुदर्शन चक्र द्वार की रखवाली करने लगे. इधर, श्रीकृष्ण भी जानते थे कि श्री राम का सन्देश सुनकर हनुमानजी एक पल भी नहीं रुक सकते हैं. सेनानायक ने हनुमानजी से कहा कि श्रीराम तुम्हे बुला रहे हैं तो हनुमानजी फौरन दरबार के लिए निकल पड़े. लेकिन द्वार पर सुदर्शन चक्र ने उन्हें रोक दिया. हनुमानजी ने सुदर्शन से रास्ता छोड़ने को कहा तो सुदर्शन ने हनुमानजी को युद्ध के लिए ललकारा और दोनों में भयंकर युद्ध छिड़ गया. कुछ देर तक लड़ने के बाद हनुमानजी को लगा कि सुदर्शन से युद्ध मे उलझकर सिर्फ समय बर्बाद हो रहा है.

उन्होंने सोचा कि किसी भी तरह युद्ध जल्द समाप्त करना होगा. देखते ही देखते उन्होंने सुदर्शन चक्र को हाथ से पकड़ कर मुंह में रख लिया और मुंह में दबाए ही वह दरबार तक पहुंच गए। यहां वे सबसे पहले श्रीकृष्ण के चरणों में नतमस्तक हो गए. यह देख श्रीकृष्ण ने हनुमान को गले से लगाकर पूछा हनुमानजी अंदर कैसे आए, क्या किसी ने रोका नहीं. तब हनुमानजी ने बताया कि सुदर्शन ने रोका था, लेकिन आपके दर्शनों में देरी हो रही थी तो मैं उनसे युद्ध में नहीं उलझा सीधे मुंह में दबा लिया. यह कहते हुए हनुमानजी ने मुंह से सुदर्शन चक्र को निकालकर कृष्ण के चरणों में रख दिया. यह देखकर सुदर्शन चक्र का घमंड शर्म से पानी-पानी हो गया.

इन्हें पढ़ें :
Guru Dosha: विवाह में देरी-भाग्य का साथ न देना, कुंडली में गुरु दोष तो नहीं, करें ये उपाय

Masik Shivratri: श्रावण शिवरात्रि में क्यों जरूरी है सभी रूद्रावतारों का आवाहन, जान लीजिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget