एक्सप्लोरर

Govardhan Puja : जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, भगवान कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाने वाला यह पर्व मुख्य रूप से भगवान कृष्ण को समर्पित है. इस दिन गोवर्धन के रूप में भगवान कृष्ण की ही आराधना की जाती है.

दिवाली के पंच दिवसीय त्यौहार में चौथा पर्व गोवर्धन पूजा होता है. जो दिवाली के ठीक अगले ही दिन मनाया जाता है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाने वाला यह पर्व मुख्य रूप से भगवान कृष्ण को समर्पित है. इस दिन गोवर्धन के रूप में भगवान कृष्ण की ही आराधना की जाती है. इस बार भी यह उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा. लेकिन अगर आपको अब तक गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि की जानकारी नहीं है तो पहले वो ज़रुर जान लें. 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार गोवर्धन पूजा 15 नवंबर को होगी. जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 03.19 बजे शाम 05.26 बजे तक है. इस दौरान घर में ब्राह्माण को बुलाकर विधि विधान से पूजा करनी चाहिए. लेकिन अगर आपके घर में कोई बड़ा बुजुर्ग है तो वो भी इस पूजा का संपन्न करा सकता है. ऐसे में यहां पूजा विधि जान लेना अत्यंत ज़रुरी है.

गोवर्धन पूजा की विधि

  • गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. पूजा के लिए घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ की प्रतिमा पर रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, फूल चढ़ाकर दीपक जलाया जाता है. 
  • फिर गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है. 
  • गिरिराज देव को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. इस अन्नकूट में 56 प्रकार के भोग होते हैं. 
  • यह पूजा खासतौर से प्रदोष काल में की जाती है. 

गाय व बछड़ों की भी होती है पूजा

गोवर्धन पूजा के दिन गाय व बछड़ों की खासतौर से पूजा करना भी शुभ माना गया है. इसके पीछे कारण ये है कि भगवान कृष्ण को गाय व बछड़ों से काफी प्रेम था. और अगर इस दिन इन्हें चारा खिलाकर इनकी सेवा की जाए तो अत्यंत शुभ फलों को प्राप्त किया जा सकता है. 

क्यों होती है गोवर्धन पर्वत की पूजा

दरअसल भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से गोकुलवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था. इससे सभी गोकुलवासियों की रक्षा हुई तो वहीं इंद्रदेव का घमंड भी टूटा था. जिसके बाद से ही इसी पर्व को मनाया जाता है. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 31 May-6 June 2026: इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, मेष-मीन तक साप्ताहिक राशिफल देखें
इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, मेष-मीन तक साप्ताहिक राशिफल देखें
Chanakya Niti: गुस्सा और मानसिक तनाव रहता है हावी? आचार्य चाणक्य के ये 5 सूत्र बदल देंगे जीने का तरीका
ऑफिस का स्ट्रेस और रिश्तों की उलझन? चाणक्य नीति के ये विचार आपको बनाएंगे मेंटली स्ट्रॉन्ग
Mrityu Panchak: साल 2026 में कब-कब मंडराएगा पंचक का साया? गरुड़ पुराण के इन कड़े नियमों को जानना है बेहद जरूरी
पंचक में मृत्यु होना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें गरुड़ पुराण के नियम और दोष निवारण के 4 उपाय
Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब ? जानें डेट, मुहूर्त, चंद्रोदय समय
विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब ? जानें डेट, मुहूर्त, चंद्रोदय समय

वीडियोज

UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
'PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी निगरानी की', राहुल गांधी के तंज पर भड़की BJP, कहा- 'हर मुद्दे पर बेमतलब...'
'PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी निगरानी की', राहुल गांधी के तंज पर भड़की BJP, क्या कहा?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget