एक्सप्लोरर

Diwali 2020 : दीवाली पर वास्तु के अनुसार करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की नहीं होगी कमी

कहते हैं इस दिन वास्तु के अनुसार कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो फिर देवी मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है. वहीं इन उपायों से ना केवल सुख समृद्धि आती है बल्कि घर भी धन धान्य से परिपूर्ण हो जाता है.

दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. सायंकाल में मां लक्ष्मी की पूजा होती है और कहते हैं इस दिन वास्तु के अनुसार कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो फिर देवी मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है. वहीं इन उपायों से ना केवल सुख समृद्धि आती है बल्कि घर भी धन धान्य से परिपूर्ण हो जाता है.आइए जानते हैं दीवाली के दिन किए जाने वाले वास्तु के अनुसार कुछ खास उपायों के बारे में.

साफ - सफाई

यूं तो हर कोई दीवाली पर खासतौर से सफाई करता ही है लेकिन इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान भी अवश्य रूप से रखना चाहिए. इसके लिए ज़रुरी है घर से खराब हो चुकी सभी चीज़ों को निकालने की. साल भर जो बेकार का सामान हम इक्ठ्ठा करके रखते हैं दीवाली से पहले उसे जरुर हटा देना चाहिए. वहीं इस दौरान झाडू, पोछा व डस्टबीन  के साथ साथ डोरमैट भी ज़रुर बदल दें.

सेंधा नमक

दीवाली के दिन घर में सेंधा नमक से पोछा लगाना उत्तम माना गया है. कहते हैं ऐसा करने से घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मकता का वास होता है.

रोशनी 

भले ही यह त्यौहार अमावस्या पर मनाया जाता है लेकिन इस पर्व में रोशनी का बहुत ही महत्व होता है. इसीलिए दीवाली पर भरपूर रोशनी का ध्यान ज़रुर रखें. इस दिन उत्तर दिशा में नीले, पीले और हरे रंग, पूर्व दिशा में लाल, नारंगी रंग, दक्षिण दिशा सफेद, जामुन और लाल रंग, पश्चिम दिशा में पीले, नारंगी, गुलाबी या ग्रे कलर के बल्ब लगाने चाहिए. कहते हैं वास्तु के नज़रिए से ये काफी लाभदायक होता है.

बंदनवार

दीवाली के दिन वंदनवार का भी काफी महत्व बताया गया है. लेकिन इस दीवाली आप आम और अशोक के पत्तों से बनी बंदनवार का इस्तेमाल करेंगे तो अति शुभ फलदायी साबित होगा. लेकिन किसी वजह से घर में यह तैयार नहीं कर सकते तो बाज़ार से भी खरीदकर लाई जा सकती है.

मंगल प्रतीक चिन्ह

दीवाली पर शुभ व मंगल चिन्हों को भी अवश्य रूप से बनाना चाहिए. वास्तु में इन शुभ प्रतीकों का काफी महत्व है. आप दीवाली परस्वास्तिक, माता लक्ष्मी के पद चिन्ह, शुभ -लाभ या मां लक्ष्मी की प्रतिमा को अपने मुख्य द्वार पर ज़रुर लगाएं.

रंगोली

वास्तु शास्त्र में रंगोली का महत्व भी बताया गया है. रंगोली के रंगों को शुभ माना गया है. इसीलिए दीवाली पर मां लक्ष्मी का स्वागत रंगोली से करें. मुख्य द्वार या घर के आंगन में रंगोली अवश्य रूप से बनानी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्राद्ध का मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? तर्पण, दान और पिंडदान के नियम समझें
आज दोपहर 3:37 बजे तक श्राद्ध का समय… अगर मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? जानें पितरों के लिए क्या है सही तरीका
Aaj Ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध मुहूर्त और राहुकाल
आज का पंचांग 10 अक्टूबर: सर्वपितृ और शनिश्चरी अमावस्या, नोट करें प्रमुख समय
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget