एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2025: उड़द दाल, काले चने और चावल से पितरों को करें प्रसन्न! जानें श्राद्ध के अचूक उपाय और लाभ

Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है, जो आश्विन कृष्ण अमावस्या तक चलेगा. इस समय पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए उड़द दाल, काले चने और चावल का विशेष उपाय बताया गया है.

Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है. इस समय हम अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं. यह आश्विन कृष्ण प्रतिपदा की तिथि से शुरू होता है जिसका समापन आश्विन कृष्ण अमावस्या के दिन होता है, इसलिए इसे प्रतिपदा श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है.

पितृ पक्ष लगभग 14 से 16 दिनों तक चलता है. इसके दिन घट या बढ़ भी सकते हैं. यह समय पितृ दोष से छुटकारा पाने और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे उत्तम समय रहता है. लोग पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं, मगर उड़द दाल, काले चने और चावल का उपाय सबसे अधिक फायदे मंद माना गया है.

आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष कब से है और इस उपाय से क्या लाभ होता है?

क्या है उड़द दाल, काले चने और चावल का महत्व
पितृ पक्ष के दौरान उड़द दाल, काले चने और चावल इन तीनों चीजों का बहुत महत्व है. इनका उपयोग श्राद्ध के समय कर्म और पिंडदान करने में विशेष तौर पर होता है और शास्त्रों में भी इसका धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है.

उड़द दाल का महत्व
शास्त्रों के अनुसार पितरों को काले रंग की चीजें पसंद आती है, जिस वजह से उन्हें उड़द की दाल बहुत प्रिय है. यह दाल भी रंग रूप में काली ही होती है. श्राद्ध के वक्त उड़द की दाल का इस्तेमाल पिंड बनाने, दान-पुण्य करने या भोजन में उपयोग किया जाता है.

यह दाल पितृ दोष को हटाने और तामसिक स्वभाव को शांत करने में भी मदद करती है. इसलिए इस दाल का विशेष महत्व है.

काले चने का महत्व
पितरों को काले चने कृष्णवर्ण होने की वजह से अत्यंत प्रिय है. काले चनों को श्राद्ध के दौरान शामिल किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार यह पितरों की भूख को शांत करता है और ब्राह्मणों को दान करने के भी काम आता है. इसका इस्तेमाल विशेषकर असामयिक मृत्यु वाले पितरों को शांत करने के लिए किया जाता है.  

चावल का महत्व
हिंदू परंपराओं में चावल को अत्यंत पवित्र और सात्त्विक अन्न माना गया है. श्राद्ध और पिंडदान में इसका स्थान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. विशेषकर सफेद चावल को तिल के साथ मिलाकर पिंड तैयार किया जाता है, जिसे पितरों को अर्पित किया जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि चावल शांति, संतुलन और पवित्रता का प्रतीक है. यही कारण है कि इसे अर्पित करने से पूर्वजों की आत्मा को संतोष प्राप्त होता है और उनके मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Puja: 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि
हरियाली तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि
Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
Mangla Gauri Vrat Katha: मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget