एक्सप्लोरर

Kartik Month: कार्तिक माह के बाद शुरू होगा मार्गशीर्ष का महीना, जानें मार्गशीर्ष के पहले हफ्ते के व्रत

Kartik Month: कार्तिक माह की शुरूआत 21 अक्टूबर को हुई थी. हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है. कहते हैं कि कार्तिक माह में तुलीस जी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है.

Kartik Month: कार्तिक माह (Kartik Month) की शुरूआत 21 अक्टूबर को हुई थी. हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है. कहते हैं कि कार्तिक माह में तुलीस जी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है. इतना ही नहीं, इसी माह में साल के कई बड़े त्योहार जैसे दिवाली, धनतेरस, भाई दूज, करवा चौथ आदि भी आते हैं. कार्तिक माह का आखिरी दिन कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2021) होती है. जिसे देव दिवाली (Dev Diwali 2021) के नाम से भी जाना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है. इस दिन गंगा स्नान और घाट पर दीपदान किया जाता है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर के दिन पड़ रही है. मान्यता है कि वाराणसी के गंगा घाट (Varanasi Ganga Ghat On kartik Purnima) पर देवी-देवता गंगा में डुबकी लगाते हैं. और दिवाली मनाते हैं. 

इतना ही नहीं, इस दिन घरों में और घरों के बाहर भी दीपदान की परंपरा है. हिंदू कैलेंडर (Hindu Calander) के अनुसार कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होती है. आइए जानते हैं मार्गशीर्ष के माह में पहले हफ्ते में तिथि के हिसाब से कौन से व्रत और त्योहार आएंगे. 

मार्गशीर्ष माह 2021 व्रत और त्योहार

संकष्टी चतुर्थी- संकष्टी चतुर्थी श्री गणेश को समर्पित होती है. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. मार्गशीर्ष माह में संकष्टी चतुर्थी 23 नवंबर, मंगलावर के दिन पड़ रही है. इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना आदि का विधान है. गणेश भक्त इस दिन व्रत आदि रखकर गणेश जी को प्रसन्न करते हैं. गणपति भक्तों से प्रसन्न होकर उनके सभी कष्टों को दूर करते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. 

कालभैरव जयंती- हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव जयंती मनाई जाती है. मार्गशीर्ष माह में कालभैरव जयंती 27 नवंबर, शनिवार के दिन मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान कालभैरव का अवतरण हुआ था. इस दिन भगवान भैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना (Kaal Bhairav Puja) की जाती है. बता दें कि भगवान भैरव भगवान शिव का ही रोद्र रूप हैं. इस दिन प्रातः काल स्नान आदि करने के बाद व्रत आदि का संकल्प लिया जाता है. इसके बाद रात्रि के समय कालभैरव की पूजा की जाती है. 

उत्पन्ना एकादशी- मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल उत्पन्ना एकादशी 29 नवंबर, सोमवार के दिन मनाई जाएगी. कहते हैं कि जो भी उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है उसे विष्णु जी की असीम कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इस दिन विष्णु जी ने राक्षस मुर का वध किया था, इसलिए इसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. 

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में जानें कैसे कर्म करने वाले व्यक्तियों को झेलनी पड़ती हैं नर्क की यातनाएं

Tulsi Chalisa: तुलसी चालीसा पाठ के ढेरों लाभ, समस्त रोग-दोष का होता है नाश, घर में होता है सुख-समृद्धि का आगमन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
Sawan Kalashtami 2026: सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
Rashifal 5 August 2026: बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
संजय दत्त के पूर्वजों ने कर्बला में दी थी कुर्बानी? जानिए ‘हुसैनी ब्राह्मण’ परिवार की कहानी
क्या संजय दत्त का परिवार है ‘हुसैनी ब्राह्मण’? जानिए कर्बला से जुड़ी अनोखी कहानी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget