एक्सप्लोरर

Kamada Ekadashi 2022: सभी कामनाओं की पूर्ति के लिए रखें कामदा एकादशी व्रत, जानें तिथि, मुहूर्त, पारण समय और महत्व

हर माह में दोनों पक्षों की एकादशी के दिन एकादशी व्रत रखा जाता है. हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है.

हर माह में दोनों पक्षों की एकादशी के दिन एकादशी व्रत रखा जाता है. हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. हिंदू नववर्ष की ये पहली एकादशी होती है. एकादशी के दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. बता दें कि एकादशी का व्रत एक दिन पहले दशमी के दिन सूर्यास्त के बाद से शुरू हो जाता है और द्वादशी के दिन शुभ मुहूर्त में पारण किया जाता है. 

इस बार कामदा एकादशी 12 अप्रैल, 2022 मंगलवार की पड़ रही है. धार्मिक मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत रखने से सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. वहीं, किसी भी पाप का प्रायश्चित करने के लिए कामदा एकादशी का व्रत रखना चाहिए. पापों से मुक्ति के लिए एकादशी का व्रत बेहद अहम है. एकादशी के व्रत रखने से प्रेत योनी से भी मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कामदा एकादशी की तिथि, पूजा मुहूर्त औक महत्व के बारे में. 

कामदा एकादशी 2022 तिथि और पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल की एकादशी तिथि 12 अप्रैल दिन मंगलवार प्रातः काल 04 बजकर 30 मिनट से आरंभ होगी. और 13 अप्रैल प्रात: 05 बजकर 02 मिनट पर तिथि का समापन होगा. उदयातिथि के आधार पर 12 अप्रैल को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

बता दें कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 05 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 35 मिनट तक है. वहीं, इसी दौरान रवि योग भी है. मान्यता है कि  सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान विष्णु की पूजा करना विशेष फलदायी रहता है. 

कामदा एकादशी 2022 पारण समय

एकादशी का पारण द्वादशी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त के अनुसार ही किया जाता है. एकादशी व्रत का पारण अगर  सही समय पर नहीं किया जाता, तो एकादशी के व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता. पारण 13 अप्रैल को किया जाएगा. पारण का सही समय दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से शाम 04 बजकर 12 मिनट तक है. 

कामदा एकादशी की पूजा विधि

इक दिन श्री हरि भगवान विष्णु को फल, फूल, दूध, तिल, पंचामृत आदि अर्पित किया जाता है. इस दिन व्रत कथा का श्रवण अवश्य करें. साथ ही, रात में भगवान विष्णु की आराधना करें और द्वादशी के दिन ब्राह्मण या किसी गरीब को भोजन कराने के बाद ही व्रत का पारण करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर बजरंग बली को राशि के अनुसार लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

Maa Chandraghanta Aarti: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की करें पूजा, इस आरती से प्रसन्न होगी मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget