एक्सप्लोरर

30 अक्टूबर तक नहीं रूकी इज़राइल-हमास की जंग तो क्या तीसरे विश्व युद्ध का हो जाएगा आगाज?

इज़राइल और हमास के बीच जंग का एलान हो चुका है. दोनों तरफ से संघर्ष जारी है. इस जंग का भविष्य क्या है, ये कब समाप्त होगी या फिर ये तीसरे विश्व युद्द की आहट है? समझते हैं ज्योतिष गणना से.

इज़राइल और हमास के बीच जंग लगातार जारी है और ये बढ़ती ही जा रही है. यह स्थिति आने वाली कई चुनौतियों को जन्म देती हुई नजर आ रही है. जहां हमास द्वारा इज़राइल पर भयंकर हमला किया गया और भयंकर नरसंहार हुआ, वहीं अब इज़राइल भी आगे बढ़कर बदला लेने की पूरी तैयारी में है और दोनों ही ओर से एक दूसरे पर हमले तेज किया जा रहे हैं, जिसमें नरसंहार के साथ-साथ आम जनमानस को भी बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है.

इज़राइल-फ़लस्तीन संघर्ष और ग्रहों की चाल

ज्योतिष की गणना के अनुसार वर्तमान समय में ग्रह स्थिति पर अगर नजर डाली जाए तो जब से मंगल का गोचर केतु के साथ तुला राशि में हुआ है, तब से इन विश्व व्यापी समस्याओं में बढ़ोतरी होने लगी है. आने वाले समय में भी अगर हम देखें तो अभी शनिवार 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा और उस दिन सूर्य और चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में स्थित होंगे.


30 अक्टूबर तक नहीं रूकी इज़राइल-हमास की जंग तो क्या तीसरे विश्व युद्ध का हो जाएगा आगाज?

इज़राइल पर हमास का हमला, मंगल-केतु की भूमिका क्या है?

वर्तमान ग्रह स्थिति को देखें तो शनि वक्री अवस्था में कुंभ राशि में विराजमान हैं तो बृहस्पति राहु के साथ मेष राशि में हैं. आज शुक्र सिंह राशि के हैं तो सूर्य और बुध कन्या राशि में तथा मंगल और केतु एक साथ तुला राशि में. आमतौर पर देखा गया है कि जब भी मंगल जैसे गर्म प्रकृति के ग्रह की युति गोचर काल में केतु के साथ होती है तो शस्त्र और अग्नि से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं. 

मंगल भूमि का कारक भी है और यही कारण है कि कुछ समय पहले ही भूकंप भी आकर गए हैं. वर्तमान समय में शनि और सूर्य से नाश्ता के योग में है और बृहस्पति राहु तथा सूर्य भी एक दूसरे से सदा अष्टक योग में है यह स्थिति अनुकूल नहीं है और प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ सकती हैं. विभिन्न देशों के मध्य सत्ता संघर्ष बढ़ने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है इसलिए यह समय विश्व के लिए अधिक अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. 


30 अक्टूबर तक नहीं रूकी इज़राइल-हमास की जंग तो क्या तीसरे विश्व युद्ध का हो जाएगा आगाज?

इज़राइल-हमास की लड़ाई खत्म होगी या बढ़ेगी?

विशेष रूप से 30 अक्टूबर तक का समय कठिन कहा जा सकता है. जहां तक इज़राइल और हमास के बीच की बात है तो इनके बीच ग्रह स्थिति को देखते हुए अभी स्थितियां और बिगड़ने की संभावना है, जिसमें इसराइल को भी काफी नुकसान हो सकता है और गाजा पट्टी की भी स्थिति बिगड़ सकती है. यह समय विश्व में व्यापक बदलाव लाने में सक्षम है क्योंकि यह विश्व के प्रत्येक देश को प्रभावित करेगा और संभव है कि कुछ ऐसे गठजोड़ देखने को मिलें, जो मानवता के हित में ना हों, इसलिए हम सभी को यही प्रार्थना करनी चाहिए कि यह समस्या जल्द से जल्द सुलझा ली जाए और किसी भी तरह नरसंहार को रोका जा सके.

30 अक्टूबर 2023 का पंचांग (नई दिल्ली के समय पर आधारित)


30 अक्टूबर तक नहीं रूकी इज़राइल-हमास की जंग तो क्या तीसरे विश्व युद्ध का हो जाएगा आगाज?

30 अक्टूबर 2023 तक क्या होगा? क्या तीसरे विश्व युद्ध की हो रही आहट

30 अक्टूबर के बाद जब राहु केतु गोचर करके राशि बदलेंगे और केतु मंगल का साथ छोड़कर कन्या राशि में चले जाएंगे तब कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रयास तेज होंगे हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि यह समस्या शीघ्र ही सुलझने वाली नहीं है लेकिन सभी देशों को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि आपसी मतभेद भुलाकर इन दोनों देशों के मध्य चल रहे तनाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, अन्यथा इसके तीसरे विश्व युद्ध का रूप लेने में समय नहीं लगेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी तिथि कल सुबह 9.13 से लग जाएगी, व्रत कब रखा जाएगा, पंचांग से जानें
एकादशी तिथि कल सुबह 9.13 से लग जाएगी, व्रत कब रखा जाएगा, पंचांग से जानें
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget