एक्सप्लोरर

Sharang Cannon: भगवान विष्णु के धनुष के नाम पर है सेना की इस तोप का नाम, 3 मिनट में दागती है 9 गोले

Sharang Cannon: भारतीय सेना की शांरग को देश का सबसे बड़ा तोप कही जाती है.इसका वजन करीब 8.4 टन और बैरल की लंबाई करीब 7 मीटर है. शारंग तोप का नाम भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के धनुष के नाम पर रखा गया है.

Sharang Cannon: हिंदू देवता (Hindu God) भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के सुदर्शन चक्र, नारायण अस्त्र, वैष्णवास्त्र, कौमोदकी गदा, नंदक तलवार जैसी कई अस्त्र-शस्त्र थे, जिसमें शार्ङ्ग धनुष भी एक था. शार्ङ्ग का उच्चारण शारंग या सारंग के रूप में भी किया जाता है.

भगवान विष्णु के धनुष के नाम पर है सेना का ‘शारंग तोप’

भगवान विष्णु के इसी धनुष के नाम पर भारतीय आर्मी (Indian Army) के तोप का नाम भी शारंग रखा गया. इस तोप को देश का सबसे बड़ा तोप माना जाता है. इस तोप की खासियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बताया जाता है कि शारंग तोप की मारक क्षमता 36 किलोमीटर है. इसका वजन 8.4 टन और बैरल की लंबाई तकरीबन 7 मीटर है. यह 3 मिनट में 9 गोले दागती है. साथ ही यह तोप पूरी तरह से विदेशी भी है.

शारंग धनुष की पौराणिक कथा

शारंग धनुष से जुड़ी धार्मिक व पौराणिक कथा भी मिलती हैं. कहा जाता है कि इसका निर्माण विश्वव्यापी वास्तुकार और अस्त्र-शस्त्रों के निर्माता भगवान विश्वकर्मा (Lord Vishwakarma) द्वारा किया गया था.

शारंग धनुष (Sharanga bow) से जुड़ी प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार ब्रह्मा जी (Lord Brahma) ने यह जानने के लिए कि, विष्णुजी और शिवजी (Shiv ji) में बेहतर कौन है? उन्होंने दोनों के बीच विवाद कराया. इस विवाद के कारण ऐसा भयानक द्वंद्वयुद्ध हुआ कि संपूर्ण ब्रह्मांड का संतुलन बिगड़ गया. तब ब्रह्मा समेत अन्य देवताओं ने उन्हें इस युद्ध को रोकने का आग्रह किया. शिव ने क्रोधित होकर अपने धनुष पिनाक को एक राजा को दे दिया, जोकि राजा जनक के पूर्वज थे. भगवान विष्णु ने भी अपना शारंग धनुष ऋषि ऋचिक को दे दिया.

समय बीतने के साथ, शारंग धनुष ऋषि ऋचिक के पौत्र परशुराम (Lord Parshuram) को प्राप्त हुआ. इसके बाद परशुराम ने विष्णु के अवतार भगवान राम (Lord Rama) को दे दिया. इसके बाद राम ने इसका प्रयोग कर इसे जल के देवता वरुण को दे दिया. इसके बाद महाभारत में वरुण देव ने शारंग को श्रीकृष्ण को दे दिया. महाभारत युद्ध (Mahabharat) में में श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने सारथी के रूप में अर्जुन की मदद की और साथ ही शारंग धनुष का भी प्रयोग किया.

ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में मृत माता-पिता का दिखाई देने का क्या अर्थ होता है, क्या इसे अनदेखा करना चाहिए?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget