एक्सप्लोरर

जानें किस देवी देवता की पूजा में कौन सी माला से करें जाप कि मनोकामना होगी पूरी

माला के दानों को मनका कहा जाता है जिनकी संख्या एक माला में 108 होती है लेकिन कई बार छोटी मालाओं में 54 मनके भी होते हैं. यूं तो जीवन में हर किसी ने एक ना एक बार माला का जाप ज़रुर किया ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सी माला किस देवता को प्रसन्न कर सकती है

ईश्वर में सुख समृद्धि, खुशहाली, तरक्की की प्रार्थना हम रोज़ ही करते हैं. कुछ लोग नियमित रूप से जाप भी करते हैं. इसका उद्देश्य होता है मन को एकाग्र रखना. ताकि मंत्र या श्लोक जाप की गिनती में कोई भूल ना हो सके. माला के दानों को मनका कहा जाता है जिनकी संख्या एक माला में 108 होती है लेकिन कई बार छोटी मालाओं में 54 मनके भी होते हैं. यूं तो जीवन में हर किसी ने एक ना एक बार माला का जाप ज़रुर किया ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सी माला किस देवता को प्रसन्न कर सकती है...यानि किस माला से किस भगवान को प्रसन्न कर मनवांछित फल प्राप्त किया जा सकता है? आज हम अपनी रिपोर्ट में इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं. 

रुद्राक्ष की माला

इसमें सबसे पहले बात रुद्राक्ष की माला की. कहते हैं इस माला के जाप से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं. शिव व शिव परिवार की कृपा प्राप्त करने के लिए इस माला से जाप करना चाहिए. महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर करें.

स्फटिक की माला

स्फटिक की माला पारदर्शी जैसे मनकों से बनी होती है. कहा जाता है कि भगवान गणेश, सरस्वती देवी व मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप स्फटिक की माला से ही करना चाहिए. इससे धन प्राप्ति का मार्ग भी खुल जाता है. 

हल्दी की माला

हल्दी हर लिहाज़ से शुभ मानी जाती है. इसीलिए हर शुभ कार्य में हल्दी का इस्तेमाल ज़रुरी बताया गया है. हल्दी की माला भी आती है जिससे बृहस्पति देव मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप करना चाहिए इससे इनकी विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. 

चंदन की माला 

माना जाता है कि देवी मां के मंत्रों का जाप करना हो तो लाल चंदन की माला का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे विशेष प्रकार का फल श्रद्धालु को मिलता है. वहीं कृष्ण भगवान के लिए सफेद चंदन की माला इस्तेमाल में लानी चाहिए.

तुलसी की माला

तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है. जिस साक्षात मां लक्ष्मी का रूप ही माना जाता है. अतः विष्णु भगवान की आराधना में तुलसी की माला का उपयोग करना चाहिए. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि तुलसी की माला से शिव की आराधना व देवी की आराधना कभी भूलकर भी ना करें. 

कमल गट्टे की माला

इस माला का प्रयोग विशेषतौर पर महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने के लिए किया जाता है. जिससे धन, वैभव की प्राप्ति होती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त
सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त
Rashifal 28 July 2026: इन 6 राशियों के लिए सफलता का दिन, नौकरी और लव लाइफ में होगा बड़ा बदलाव! मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 6 राशियों के लिए सफलता का दिन, नौकरी और लव लाइफ में होगा बड़ा बदलाव! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Mesh Saptahik Rashifal 27 July- 2 August 2026: इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Embed widget