एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा, जानें- क्या कहती है आपकी राशि

वृष राशि वालों के लिए आज के दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा, जिससे आप ताज़गी व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. यदि फैमली टू पर जाना चाहते हैं, तो आज प्लान कर लें.

मेष- आज के दिन आपको पूर्ण रूप से स्थिर होकर कार्य करने में ध्यान देना चाहिए. ग्रहों कि स्थितियां आपको अच्छा अवसर प्रदान करने वाली है. तैयार रहना होगा, कहीं ऐसा न हो कि अच्छे अवसर हाथ से निकल जाएं. ऑफिस के कार्य को करते समय अत्यधिक सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि इस समय एकाग्रता भंग होने के कारण कार्य बिगड़ सकता है. जिन व्यापारी ने अधिक मुनाफे को सोचते हुए माल डंप कर लिया था उनको आज निराशा हाथ लग सकती है. हेल्थ में बाहर के भोजन से आज परहेज करना चाहिए खासकर यदि डॉक्टर ने परहेज बताया है तो अधिक ध्यान रखें. पिता का ख्याल रखें उनकी जरूरतों पर भी ध्यान दें.

वृष- आज के दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा, जिससे आप ताज़गी व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. यदि फैमली टू पर जाना चाहते हैं, तो आज प्लान कर लें. नौकरी से जुड़े लोगों कि स्थानान्तरण की सम्भावना बनेगी परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि कहीं न कहीं यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. जो लोग अपना व्यापार शुरु करना चाहते हैं उनको आने वाले दिनों कि तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. सेहत की बात करें तो आपको स्वस्थ रहने के लिए खुद प्रयास करने होगें जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी, क्योंकि स्थिति सकारात्मक चल रही है. अच्छे जीवनसाथी का कर्तव्य निभाते हुये अपने वैवाहिक जीवन को उत्तम बनाने का प्रयास करें.

मिथुन- आज के दिन अपनी परेशानियों को अपने तक ही सीमित रखें अन्यथा दूसरे लोग इसका लाभ उठा सकते हैं. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नया काम करने को मिल सकता है. हो सकता है किसी नये सहकर्मी कि जिम्मेदारी आपको दे दी जाएं. महिलाएं यदि शिक्षा से संबंधित कोई कोर्स करना चाहती है तो आज से प्रारम्भ कर दें. बिजनेस में कॉम्पटीटरों से आपकी तना-तनी हो सकती है, बुद्धि एवं बल पर व्यवसाय करना मुश्किलों में डाल सकता है. सेहत की बात करें तो हृदय रोगियों को अधिक चिंता करने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बड़ी बहन की ओर से स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलेगा.

कर्क- आज का दिन आपके लिये सामान्यतः सुख, लाभ एवं उन्नतिदायक रहेगा, वहीं दूसरी ओर सोच में सकारात्मक बनाए रखना होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को पदोन्नति प्राप्ति का योग बन रहा है. जो व्यक्ति किसी प्रकार के तकनीकी संस्थान से जुड़े हैं, उनके लिये फलदायक रहने वाला है. व्यापार कि बात करें तो किसी भी बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े. विद्यार्थियों को अध्ययन में मन भी लगेगा साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम भी देखने को मिलेंगे. स्वास्थ्य में दिन सामान्य ही रहने वाला है. संतान कि पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, उसके साथ अधिक समय व्यतीत करें.

सिंह- आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना होगा. अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. नई नौकरी में प्रयास कर रहें लोगों के लिए उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों को देखते हुए आज धैर्य बनाएं रखना होगा. व्यापारियों को अपने व्यवहार में सौम्यता बनाने की आवश्यकता रहेगी, वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों में भी फूक-फूक कर कदम रखें. आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी, खासकर सिर में दर्द, चक्कर आदि समस्याओं के प्रति अलर्ट रहना होगा. पारिवारिक जिम्मेदारीयां बढ़ेगी उनके निर्वाह हेतु मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे.

कन्या- आज के दिन सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुये शत्रुओं से भी मोल-जोल बढ़ाना होगा. कार्यों को नियमबद्ध होकर करना लाभकारी सिद्ध होगा. ऑफिस के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, साथ ही धैर्य एवं शांति बनाए रखें. सहकर्मियों को साथ लेकर चलें. कपड़ों के बिजनेस में धन-लाभ की आशा रहेगी, इसके लिए आपको ग्राहकों से मेल-जोल बढ़ाना होगा. सेहत की बात करें तो इस आज तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा साथ ही जटिल एवं पुराने रोगों में सुधार भी होगा. आपका अत्यधिक क्रोध जीवनसाथी को दुखी व ठेस पहुंचा सकता है. घर में पेड़-पौधे की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए. धार्मिक कार्यों तथा पूजा-पाठ आदि में अधिक रुचि बनाए रखनी है.

तुला- आज के दिन रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य को निपाटान होगा. परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे गिफ्ट अवश्य दें इससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, अति उत्साह पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा. आपके कठोर मेहनत के चलते ऑफिस में पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में आप साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे. आर्थिक आय में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. सेहत की बात करें तो खान-पान सही समय पर किया जाएं इस बात पर ध्यान दें. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर जा सकते हैं.

वृश्चिक- आज के दिन एक विशेष बात का ध्यान रखना होगा कि विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना अति उत्तम होगा. संबंध बिगड़ने न पाएँ इस बात पर भी ध्यान दें. नौकरी से जुड़े लोग नए जोश के साथ कार्य पर ध्यान देना होगा, साथ ही सहकर्मियों के साथ पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं. फुटकर के व्यापारियों को व्यापार के प्रति थोड़ी चिन्ता रहेंगी. हेल्थ में नेत्र तथा कान सम्बन्धित छोटी-मोटी समस्या रहेगी, अन्य शब्दों में कहें तो गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां हो सकती है. सह-परिवार मिलकर कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं. भाई-बहन कि ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

धनु- आज का दिन मिश्रतफल के साथ गुजरने वाला है. यदि कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं, तो आज रुक जाना बेहतर होगा. परिवार के प्रति आपको कर्तव्य का निर्वाह करना पड़ सकता है. ऑफिस में आपके कार्यों कि समीक्षा हो सकती है कार्य पर ध्यान दें. सिविल सर्विस की तैयारी कर रहें लोगों को इधर-उधर कि बातों में समय खराब नहीं करना चाहिए. व्यापार कि बात करें तो आप यदि किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं तो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अन्य स्थान पर भी जोर दें. हेल्थ में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है. किन्ही कारणों को लेकर घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, क्रोध को शांत करें.

मकर- आज के दिन आपके मन मुताबिक कार्य होते दिख रहें हैं जिससे मन में प्रसन्नता भी रहने वाला है. जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहें हैं उनको पासपोर्ट व वीजा अप्लाई कर देना चाहिए. ऑफिस में हो सकता है आज कार्य कि अधिकता के चलते घर पर भी कार्य ले जाना पड़े. व्यापारी वर्ग अपनी मधुर वाणी से ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रहेंगें. स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक एवं मानसिक शांति रहेगी, शारीरिक कष्ट भी दूर होगें. पैतृक संपत्ति में आपको अपना अधिकार नहीं मिला है तो आपको अधिकार मिल सकता है. पत्नी के स्वास्थ्य के कारण छोटी-मोटी चिन्ता हो सकती है.

कुम्भ- आज के दिन आपको पिछले किए गये निवेशों से लाभ होगा. आज अनेक कई तरह कि प्रसन्नता आपकी झोली में गिर सकती है. नौकरी की बात करें तो जिन लोगों का इंटरव्यू है उनको अच्छी तैयारी करनी चाहिए शुभ समाचार मिल सकता है. बिजली संबंधित व्यापार करने वालों को लिए आज आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. जितना आपने मुनाफे के लिए सोच रखा है, उससे अधिक कि उम्मीद है. स्वास्थ्य की दृष्टि से गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में नियमितता रखनी होगी एवं भरपूर नींद ले पाएं, इस बात का भी ख्याल रखें. परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज उसे समाप्त करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए.

मीन- आज के दिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा. आप जो भार महसूस कर रहें थे अब हो कम होता दिखाई दे रहा है. अपने कार्य के अच्छे प्रदर्शन के चलते समाजिक रूप से सम्मान मिलेगा. ऑफिस की बात करें तो जो लोग सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करते हैं उनको सजग रहना होगा, क्योंकि आपका प्रोजेक्ट फेल भी हो सकता है. जो लोग होटल या खान-पान का व्यापार करते हैं उन्हें लाभ मिलेगा. साथ ही अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन दे कर उनको प्रसन्न करना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखनी होगी, चोट-चपेट लगने की आशंका है. परिवार के साथ धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धपूर्णिमायाः शुभाशयाः!
Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धपूर्णिमायाः शुभाशयाः!
Kurma Jayanti 2026: कूर्म जयंती की पूजा में जरूर पढ़ें ये कथा, जानें श्रीहरि को क्यों लेना पड़ा कछुआ का अवतार
Kurma Jayanti 2026: कूर्म जयंती की पूजा में जरूर पढ़ें ये कथा, जानें श्रीहरि को क्यों लेना पड़ा कछुआ का अवतार
Buddha Purnima 2026 Muhurat Live: वैशाख बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए मुहूर्त, उपाय, दान पूजा विधि और महत्व
Buddha Purnima 2026 Live: वैशाख बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए मुहूर्त, उपाय, दान पूजा विधि और इस दिन का महत्व
Buddha Purnima 2026: क्या हैं बुद्ध के '5 नियम' और 4 सत्य? जानें इस दिन किस रंग के कपड़े पहनना होगा शुभ!
Buddha Purnima 2026: क्या हैं बुद्ध के '5 नियम' और 4 सत्य? जानें इस दिन किस रंग के कपड़े पहनना होगा शुभ!

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका-इजरायल वादे तोड़ने के लिए...' ट्रंप के प्रस्ताव ठुकराने के बाद तेहरान ने दी चेतावनी
'अमेरिका-इजरायल वादे तोड़ने के लिए...' ट्रंप के प्रस्ताव ठुकराने के बाद तेहरान ने दी चेतावनी
AAP का विश्वास प्रस्ताव, BJP का बॉयकॉट और कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब विशेष सत्र में कुछ बड़ा होने वाला है! 
AAP का विश्वास प्रस्ताव, BJP का बॉयकॉट और कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब विशेष सत्र में कुछ बड़ा होने वाला है! 
क्या काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में जूते पहनकर चले गए पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा सच
क्या काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में जूते पहनकर चले गए पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा सच
Pics: अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर दिखा डैशिंग लुक
Pics: अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर दिखा डैशिंग लुक
Undekhi 4 Review: एक शानदार वेब सीरीज का एवरेज फिनाले, जबरदस्त एक्टर्स के बावजूद सबसे कमजोर सीजन
अनदेखी 4 रिव्यू: एक शानदार वेब सीरीज का एवरेज फिनाले, जबरदस्त एक्टर्स के बावजूद सबसे कमजोर सीजन
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
Lemon Ice Tea Recipe: घर में कैसे बनाएं टेस्टी लेमन आइस टी? हर कोई करेगा आपकी तारीफ
घर में कैसे बनाएं टेस्टी लेमन आइस टी? हर कोई करेगा आपकी तारीफ
क्या मजदूरों की भी नौकरी छीन सकता है AI, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या मजदूरों की भी नौकरी छीन सकता है AI, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget