एक्सप्लोरर

Holi Bhai Dooj 2024: होली भाई दूज 27 मार्च को, बहनें इस शुभ मुहूर्त में करें भाई का तिलक

Holi Bhai Dooj 2024: होली पर्व के बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है. इसे होली भाई दूज या भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं. इस दिन बहन भाई का तिलक कर लंबी आयु की कामना करती है.

Holi Bhai Dooj 2024: हर साल होली के दूसरे दिन और चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया है. इसे होली भाई दूज या भ्रातृ द्वितीया कहा जाता है. चैत्र माह के साथ ही कार्तिक महीने में भी भाई दूज का पर्व होता है. इस तरह से साल में दो बार भाई दूज पड़ती है.

चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि इस साल 27 मार्च को पड़ रही है. ऐसे में होली भाई दूज बुधवार, 27 मार्च को मनाई जाएगी. इस दिन शुभ मुहूर्त में बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करती है. इस तरह से यह त्योहार भाई-बहन के बीच के खूबसूरत रिश्ते, स्नेह और अटूट बंधन को दर्शाता है. आइये जानते हैं होली भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का शुभ समय क्या है.

होली भाई दूज का मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2024 Muhurat)

  • चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितिया तिथि आरंभ: मंगलवार, 26 मार्च 2024 दोपहर 02:55 से
  • चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितिया तिथि समाप्त: बुधवार, 27 मार्च 2024, शाम 05:06 तक
    उदयातिथि के अनुसार होली भाई दूज का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा.

भाई को तिलक लगाने का समय

बुधवार 27 मार्च को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 09 बजकर 22 मिनट के बीच अच्छा मुहूर्त है. इस समय आप भाई को तिलक लगा सकते हैं. इसके अलावा सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट के बीच का मुहूर्त भी भाई को तिलक लगाने के लिए शुभ है. इन दोनों मुहूर्त में तिलक लगाया जा सकता है.

इस मुहूर्त में न लगाएं भाई को तिलक: 27 मार्च को दोपहर 12:27 से लेकर 01:59 तक राहुकाल रहेगा. इस समय भूलकर भी भाई का तिलक न करे, क्योंकि राहुकाल में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.

भाई को तिलक लगाने की विधि और मंत्र (Tilak Vidhi and Mantra)

विधि:-

होली भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें. इस दिन बहनें भाई को भोजन का निमंत्रण देती है और उनके लिए भोजन तैयार करती है. भाई का तिलक करने के लिए उन्हें चौकी या आसन पर बिठाएं. इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर हो. बहन कुमकुम या चंदन से भाई को तिलक लगाकर फिर अक्षत लगाएं. हाथ में मौली बांधें. तिलक के बाद बहन भाई को मिठाई खिलाएं. साथ ही भाई के हाथ में नारियल भी रखें. अगर बहन आयु में बड़ी हो तो तिलक लगाने के बाद भाई को बहन के पैर छूने चाहिए और इसके बाद कुछ उपहार भी दें. फिर बहन भाई को भोजन करवाए.  

मंत्र:-
केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम।
पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु।।

कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।
ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्।।

ये भी पढ़ें: Holi 2025 Date: साल 2025 में कब मनाई जाएगी होली, नोट करें अगले साल होली मनाने की डेट
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य
शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य
महाकाल दर्शन 14 मार्च 2026: शनिवार की सुबह करें महाकाल आरती के दिव्य दर्शन! जानें उज्जैन ज्योतिर्लिंग का महत्व?
महाकाल दर्शन 14 मार्च 2026: शनिवार की सुबह करें महाकाल आरती के दिव्य दर्शन! जानें उज्जैन ज्योतिर्लिंग का महत्व?
Panchang 14 March 2026: आज शनि देव की पूजा में भद्रा की बाधा, इन अशुभ योग में पूजा न करें, जानें मुहूर्त, पंचांग
आज शनि देव की पूजा में भद्रा की बाधा, इन अशुभ योग में पूजा न करें, जानें मुहूर्त, पंचांग
Eid Kab Hai 2026: 20 या 21 मार्च भारत में कब होगी ईद उल फितर, इस दिन दिख सकता है शव्वाल का नया चांद
Eid Kab Hai: 20 या 21 मार्च भारत में कब होगी ईद उल फितर, इस दिन दिख सकता है शव्वाल का नया चांद

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
Russian Crude Oil Price: ईरान-अमेरिका की जंग में रूस की बंपर कमाई, प्रीमियम कीमत पर बिक रहा तेल, हर दिन 150 मिलियन डॉलर का मुनाफा
ईरान-अमेरिका की जंग में रूस की बंपर कमाई, प्रीमियम कीमत पर बिक रहा तेल, हर दिन 150 मिलियन डॉलर का मुनाफा
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget