एक्सप्लोरर

Gemology: इस रत्न को पहनने से मिलती है मन को शांति, दिमाग होता है स्थिर, जानें इसे धारण करने के नियम

Gemology: रत्न ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ाने में सहायक हैं. रत्नों को धारण करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती चंद्र ग्रह का प्रतिनिध माना गया है.

Gemology: रत्न ग्रहों (Gemology) का शुभ प्रभाव बढ़ाने और अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक हैं. रत्नों को धारण करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती चंद्र ग्रह का प्रतिनिध माना गया है. जिन लोगों का चंद्रमा कुंडली में अशुभ या कमजोर होता है उन लोगों को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं किन लोगों को मोती धारण करना चाहिए, इसे पहनने के क्या फायदे होते हैं और धारण करने का सही तरीका. 

मोती रत्न पहनने का लाभ (Benefits Of Moti)

बता दें कि मोती रत्न (Pearl Stone) सफेद रंग का गोल होता है. इसे समुद्र में सीपियों से प्राप्त किया जाता है. मोती का स्वामी चंद्रमा माना जाता है. वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए ये विशेष रूप से लाभकारी है. चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति के मस्तिष्क और मन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है. इसलिए मन को शांत करने और दिमाग को स्थिर करने के लिए मोती रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है.  

ये भी पढ़ेंः Chawal Ke Upay: चावल के 5 दानों से कर लें ये अचूक उपाय, हो जाएंगे मालामाल, जेब नहीं रहेगी कभी खाली

किसे धारण करना चाहिए मोती (Who Can Wear Moti)

रत्न शास्त्र के अनुसार चंद्रमा की महादशा होने पर मोती पहनने की सलाह दी जाती है. राहु या केतु की युति में भी मोती पहनना (Pearl Stone) अच्छा होता है. ज्योतिष अनुसार पाप ग्रहों की दृष्टि में चंद्रमा होने पर भी मोती पहनने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि चंद्रमा अगर जन्म कुंडली में 6, 8 या 12 भाव में स्थित है तब भी मोती पहना जा सकता है. चंद्रमा के क्षीण होने या सूर्य के साथ होने पर भी मोती पहना जा सकता है. कुंडली में कमजोर स्थिति में होने पर भी मोती (Pearl Stone) धारण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः Kitchen Vastu Tips: किचन में इस चीज का गिरना होता है अशुभ, ग्रहों के अशुभ प्रभावों को पड़ता है झेलना

कैसे और कब धारण करें मोती (Rules Of Wear Moti)

रत्न शास्त्रों के अनुसार मोती को चांदी की अंगूठी (Pearl In Silver Ring) में पहना जाना चाहिए. अगर आप मोती धारण करने की सोच रहे हैं, तो शुक्ल पक्ष के सोमवार की रात में हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहन लें. कई ज्योतिष इसे पूर्णिमा के दिन भी पहनने की सलाह देते हैं. मोती रत्न (Pearl Stone) को धारण करने से पहले इसे गंगाजल से धो लें. इसके बाद इसे शिवजी को अर्पित करें. ऐसा करने के बाद ही इसे धारण करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia: दतिया सिर्फ राजनीति नहीं, मां पीतांबरा की नगरी भी है…जानिए यहां की सबसे बड़ी धार्मिक पहचान
दतिया सिर्फ राजनीति नहीं, मां पीतांबरा की नगरी भी है…जानिए यहां की सबसे बड़ी धार्मिक पहचान
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या कब है? जानें सोमवती-भौमवती संयोग का सही मुहूर्त और पूजा विधि
आषाढ़ अमावस्या पर सोमवती और भौमवती का दुर्लभ महासंयोग, सोमवार रात से शुरू होगा शिव पूजा का महामुहूर्त!
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Aaj Ka Panchang 11 July 2026: आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget