एक्सप्लोरर

लाइफ में उन्नति पाने के लिए कर लें इन 6 चीजों की पूजा, सभी कष्टों से मिल जाएगा छुटकारा

18 पुराणों में से एक है गरुण पुराण. इसमें व्यक्ति के कर्मों के अनुरूप मिलने वाले फलों के बारे में उल्लेख किया गया है. इन 6 चीजों की पूजा से मिलती है कष्टों से मुक्ति. जानें

हिंदू धर्म में ग्रंथों का विशेष महत्व है. 18 पुराणों में से एक है गरुण पुराण. इसमें व्यक्ति के कर्मों के अनुरूप मिलने वाले फलों के बारे में उल्लेख किया गया है. जीवन को सफल बनाने और उन्नति पाने के लिए गरुड़ पुराण में कई मंत्रों का जिक्र किया गया है. इनका अर्थ जानककर जीवन को सफल बनाया जा सकता है. गरुड़ पुराण में ऐसी 6 चीजों के बारे में बताया गया है, जिनकी पूजा और उपासना से सबकुछ पाया जा सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में. 

इन 6 चीजों की पूजा से मिलती है सफलता

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जीवन में इन 6  चीजों की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और वे सफलता की सीढ़ी चढ़ते जाते हैं. 

भगवान विष्णु 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु भक्तों के सारे कष्टों को दूर कर उनके जीवन में सुख-शांति प्रदान करते हैं. दिन की शुरुआत भगवान की भक्ति से करता है, तो उसे अपने काम में सफलता मिलती है. ऐसे में नित्य भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए. 

एकादशी व्रत

वहीं, गरुड़ पुराण में एकादशी के व्रत के बारे में भी बताया गया है. एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ है. जो व्यक्ति एकादशी का व्रत पूरी निष्ठा के साथ रखता है, उसे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसलिए जीवन में खुशहाली पाने के लिए एकादशी का  व्रत अवश्य करें. 

गंगा नदी

गरुड़ ग्रंथ के अनुसार गंगा का जल सभी पापों से मुक्ति दिलाता है. इसलिए किसी भी शुभ कार्य में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है. गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाता है. इसलिए गंगाजल की पूजा अवश्य करें. 

तुलसी 

तुलसी का पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से है और भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बेहद प्रिय है. यही कारण है कि भगवान श्री हरि की कृपा पाने के लिए तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करने से जीवन में सभी दुखों से छुटकारा मिलता है. तुलसी के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाना चाहिए. 

ज्ञानी पुरुष

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ज्ञानी पुरुषा या पंडित का सम्मान करने से व्यक्ति को सफलता हासिल होती है. शास्त्रों में ज्ञानी पुरुष का अपमान अनुचित बताया गया है. 

गाय

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय स्थान प्राप्त है. गरुड़ पुराण के मुताबिक गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है. गाय को देवतुल्स मानकर उनकी पूजा-अर्चना करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


जीवनकाल के पापों से मुक्ति के लिए रखा जाता है पापमोचनी एकादशी, जानें डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पारसी न्यू ईयर 'नवरोज' आज, जानें इसे मनाने के पीछे मुख्य कारण और इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget