एक्सप्लोरर

Eid Ul Fitr 2024: भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, जानिए रमजान ईद की तारीख और महत्व

Eid Ul Fitr 2024: रमजान महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद ईद मनाई जाती है. इसे ईद-उल-फितर या मीठी ईद भी कहते हैं, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों का सबसे प्रमुख और खास त्योहार होता है.

Eid Ul Fitr 2024: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है और रमजान महीने के आखिरी दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है. इस तरह से इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल (10वां महीना) महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है. आइये जानते हैं इस साल 2024 में कब मनाई जाएगी ईद और इस्लाम में क्या है इस पर्व का महत्व.

मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद के पर्व को बहुत ही खास माना गया है और सभी को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है. ईद उल फितर का पर्व को रोजा के पूर्ण होने का भी प्रतीक माना जाता है. पाक महीने रमजान में मुसलमान पूरे 29-30 दिनों का रोजा रखते हैं और ईद का चांद नजर आते ही रोजेदारों का रोजा भी पूरा हो जाता है. ईद-उल-फितर के खुशी के मौके पर लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, मीठी सवईंयां खाई जाती है, एक-दूसरे के घर दावत पर जाते हैं, दान दिए जाते हैं, अल्लाह की इबादत की जाती है और बच्चों को ईदी भी दी जाती है.

2024 में ईद-उल-फितर कब (Eid Ul Fitr 2024 Date)

इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार ईद का पर्व 10वें शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है, जोकि इस साल 10 अप्रैल को पड़ रही है. हालांकि मुस्लिम पर्व-त्योहार चंद्रमा के दर्शन के बाद ही मनाए जाते हैं. ऐसे में ईद का चांद नजर आने के बाद ही ईद की सही तारीख मुकर्रर की जाएगी. लेकिन 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाए जाने की उम्मीद है.  

ईद-उल-फितर का महत्व (Eid Ul Fitr 2024 Significance)

ईद इस्लाम के प्रमुख त्योहारों में एक है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग खुशी और जश्न के साथ मनाते हैं. ईद-उल-फितर मनाए जाने को लेकर ऐसा माना जाता है कि, इसी खास दिन पर पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी. इसी खुशी में हर साल ईद मनाई जाती है. कहा जाता है कि 624 ई. में पहली बार ईद-उल-फितर मनाया गया था. खुशी, जश्न, प्रेम, सौहार्द, अमन, चैन और भाईचारे को बढ़ावा देना ही ईद पर्व का महत्व है. इसलिए ईद के दिन लोग गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2024: माह-ए-रमजान में इस बार कितने जुमा, जानिए रमजान में जुमा की डेट और नमाज का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget