एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को है, इस दिन पूर्णिमा तिथि सुबह कुछ देर ही रहेगी, ऐसे में राखी बांधने के लिए सुबह का शुभ मुहूर्त बन रहा है.

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह ही समाप्त हो जाएगा. खास बात यह है कि इस बार पूर्णिमा तिथि सुबह खत्म हो रही है, इसलिए दोपहर तक इंतजार करना उचित नहीं होगा.

ऐसे में रक्षाबंधन पर छुट्टी होने पर अगर आप सुबह देर तक सोने की सोच रहे हैं तो ये गलती न करें. देखें क्या है रक्षाबंधन पर पूर्णिमा तिथि के समाप्ति से पहले राखी बांधने का मुहूर्त.

28 अगस्त को राखी पर भद्रा नहीं 

रक्षाबंधन का पर्व श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है. धार्मिक परंपरा में राखी बांधने के लिए भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है. भद्रा काल में राखी बांधने की मनाही मानी जाती है. 2026 में 27 अगस्त को पूर्णिमा शुरू होने के साथ भद्रा का प्रभाव रहेगा, लेकिन 28 अगस्त की सुबह सूर्योदय से पहले भद्रा समाप्त हो जाएगी. इसलिए रक्षाबंधन के दिन सुबह राखी बांधने के लिए भद्रा बाधक नहीं रहेगी.

राखी बांधने के लिए सुबह का मुहूर्त क्यों शुभ

पंचांग गणना के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी. शास्त्रों के अनुसार राखी का मुख्य अनुष्ठान पूर्णिमा तिथि रहते ही पूरा कर लेना चाहिए. इसी वजह से 28 अगस्त को सुबह का समय विशेष रूप से खास माना जा रहा है. 

  • पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा.

ऐसे करें तैयारी

  • बहनें 28 अगस्त की सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा की तैयारी करें. राखी की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखें. पहले भगवान का पूजन करें, फिर भाई को तिलक लगाकर उसकी कलाई पर राखी बांधें और आरती करें. 
  • राखी बांधने से पहले गणेश जी, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का स्मरण करना शुभ माना जाता है.
  • भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाना शुभ माना जाता है.
  • बहन पहले भाई के माथे पर रोली या कुमकुम से तिलक लगाए, फिर अक्षत लगाए. इसके बाद भाई की आरती करके उसकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधे और मिठाई खिलाए.
  • राखी बांधते समय मंत्र बोलें और दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना करें. भाई भी बहन की रक्षा और सम्मान का संकल्प ले.

राखी बांधने का मंत्र

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

अर्थ: जिस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली दानवराज बलि को बांधा गया था, उसी रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूं. हे रक्षा सूत्र! तुम अपने संकल्प से विचलित न होना और सदैव रक्षा करना.

Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आज का मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, देश-विदेश के उद्योगपतियों संग सफल मीटिंग
आज का मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, देश-विदेश के उद्योगपतियों संग सफल मीटिंग
आज का कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनचाहे फल टलेंगे, MNC कर्मचारियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की जरूरत
आज का कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनचाहे फल टलेंगे, MNC कर्मचारियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की जरूरत
आज का मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से न्यायप्रियता में वृद्धि, बिजनेस लोन पास होने से आएगी तेजी, ब्रह्म योग से कार्यभार में राहत
आज का मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से न्यायप्रियता में वृद्धि, बिजनेस लोन पास होने से आएगी तेजी, ब्रह्म योग से कार्यभार में राहत
आज का धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनहित में बड़ा यश, व्यापार मंडल से विशेष सम्मान, इनकम के बनेंगे नए सोर्स
आज का धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनहित में बड़ा यश, व्यापार मंडल से विशेष सम्मान, इनकम के बनेंगे नए सोर्स
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget