एक्सप्लोरर

क्या कुत्तों को सच में दिखाई देता है भूत! असली सच क्या है?

Ghosts: अक्सर हम ने सुना होगा कि कुत्ते भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियों को देख और महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे का धार्मिक, शास्त्रीय और तंत्र विद्या से जुड़ा रहस्य.

Ajab Gajab News: सभी जानवरों में कुत्ते काफी तेज और वफादार होते हैं. कुत्ते कई ऐसी चीजें महसूस या देख सकते हैं, जो इंसान नहीं कर सकते हैं. माना जाता है कि कुत्तों को वो चीजें भी दिखाई देती हैं, जो इंसानी आंखों से देख पाना मुमकिन नहीं हैं.

कहने का मतलब अदृश्य शक्तियां, जिसे कुत्ते या अन्य जानवर महसूस कर या देख सकते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे का रहस्य क्या है?

कुत्ते भूत देख सकते हैं या नहीं, इस सवाल का असल जवाब अभी तक नहीं मिला है. एक तरफ जहां वैज्ञानिक भूतों की थ्योरी को नकारते हुए आए हैं. वहीं दूसरी तरफ शास्त्रीय ग्रंथ और पुराणों में भूतों का जिक्र देखने को मिलता है. 

शास्त्रीय दृष्टिकोण क्या कहता है?

  • मनुस्मृति और पुराणों के अनुसार पशु-पक्षियों की इंद्रियां मनुष्य से कई गुना संवेदनशील होती हैं. वे उन सूक्ष्म से सूक्ष्म तरंगों और ऊर्जाओं को भी महसूस कर सकते हैं, जिन्हें साधारण मनुष्य के लिए समझ पाना आसान काम नहीं है. 
  • गरुड़ पुराण के मुताबिक मृत्यु के बाद आत्मा सूक्ष्म शरीर में रहती है, जिसे इंसानी आंखों से देख पाना आसान नहीं है, लेकिन जानवरों में कुत्ते इस महसूस कर सकते हैं. 
  • यजुर्वेद में कुत्तों को रक्षक बताया गया है. कुत्ते हमारी रक्षा केवल भौतिक ही नहीं बल्कि अदृश्य ऊर्जाओं से भी करते हैं. 
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुत्तों को रात के समय अदृश्य शक्तियां और पितृ दिखाई देते हैं. 

कीवदंतियों के अनुसार कुत्तों को रात के समय अक्सर नकारात्मक शक्तियां दिखाई देती है. कई बार ये अदृश्य शक्तियां कुत्तों के आर-पार भी हो जाती है. जिससे भयभीत होकर कुत्ते भोकना या रोना शुरू कर देते हैं. 

धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं?

  • महाभारत में युधिष्ठर की स्वर्ग यात्रा के दौरान उनके साथ एक कुत्ता भी था. वह कुत्ता असल में धर्मराज यम का ही रूप माना जाता है. इससे कुत्तों का संबंध परलोक और अदृश्य शक्तियों से जोड़कर देखे जाने लगा. 
  • शिव पुराण के मुताबिक कुत्ते अक्सर श्मशान और तंत्र-साधना स्थलों के पास ज्यादातर देखे जाते हैं, क्योंकि कुत्ते वहां की अदृश्य शक्तियों को महसूस कर सकते हैं.

तंत्र विद्या से जुड़ी मान्याताएं

  • तंत्र शास्त्र के मुताबिक कुत्ते सुक्ष्म जगत से जुड़े द्वारपाल माने जाते हैं. 
  • हिंदू धर्म में काल भैरव का वाहन कुत्ता होता है. भैरव देव के वाहन के रूप में कुत्ता अदृश्य और नकारात्मक शक्तियों को देख पाने में सक्षम होता है.
  • कई तांत्रिक परंपराओं में यह माना जाता है कि यदि किसी स्थान पर कोई कुत्ता लगातार भौंकता या रो रहा है तो इसका मतलब वहां पर नकारात्मक आत्माएं और भूत-प्रेत की उपस्थिति हो सकती है. 
  • अघोर तंत्र के मुताबिक कुत्ता आत्माओं की चाल और ऊर्जा को सूंघकर पहचानने में सक्षम होता है. 

हिंदू शास्त्रों, पुराणों और तंत्र विद्या तीनों के मुताबिक कुत्तों में अदृश्य शक्तियां देखने की क्षमता होती है. धार्मिक दृष्टिकोण से कुत्तों को भूत-प्रेत और परलोक से जोड़कर देखा जाता है. जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण इसे कुत्तों की तीव्र इंद्रियों का प्रमुख कारण मानते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia: दतिया सिर्फ राजनीति नहीं, मां पीतांबरा की नगरी भी है…जानिए यहां की सबसे बड़ी धार्मिक पहचान
दतिया सिर्फ राजनीति नहीं, मां पीतांबरा की नगरी भी है…जानिए यहां की सबसे बड़ी धार्मिक पहचान
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या कब है? जानें सोमवती-भौमवती संयोग का सही मुहूर्त और पूजा विधि
आषाढ़ अमावस्या पर सोमवती और भौमवती का दुर्लभ महासंयोग, सोमवार रात से शुरू होगा शिव पूजा का महामुहूर्त!
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Aaj Ka Panchang 11 July 2026: आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget