एक्सप्लोरर

Chanakya Niti : धन पर निर्भरता ठीक नहीं, बुद्धि से काम लें

भारतीय दार्शनिक आचार्य चाणक्य राजनीति के साथ नीति शास्त्र के भी आचार्य माने जाते हैं. उनकी नीतियों पर चल कर सामान्य मनुष्य सुखी जीवन प्राप्त कर सकता है. आचार्य ने कठिन समय में बुद्धि से काम लेने का परामर्श दिया है.

आचार्य चाणक्य धन संचय को एक सीमा तक उचित मानते हैं. विपत्ति में वे बुद्धि से ही काम लेने को महत्व देते हैं. उनके इस श्लोक से बुद्धि की श्रेष्ठता को स्पष्ट समझा जा सकता है.

आपदर्थे धनं रक्षेच्छ्रीमतां कुत आपदः । कदाचिच्चलते लक्ष्मीः सञ्चितोऽपि विनश्यति ॥

भावार्थ- आपदा काल के लिए धन की रक्षा करिए. ये न सोचें कि आपदा धनी व्यक्तियों के लिए नहीं होती है. लक्ष्मी तो चंचला है कभी कभी उसका संचय भी समाप्त हो सकता है. आचार्य चाणक्य का कहना है कि विपत्ति किसी भी मनुष्य पर आ सकती है. व्यक्ति को बुरे दिनों का सामना करने के लिए धन का संचय करना चाहिए. अब यह भी सवाल उठ सकता है कि जब मनुष्य के पास धन-संपत्ति होगी, तो वह धन-धान्य से समृद्ध होगा तो फिर उस व्यक्ति पर विपत्ति कैसे आएगी. लेकिन ऐसा नहीं है विपत्ति सभी पर आती है और कभी-कभी आपका संचित धन भी खत्म हो जाता है. वास्तव में आचार्य कहना चाहते हैं कि विपत्ति के लिए धन संचय आवश्यक है. याद रखें कि संचय की भी एक सीमा होती है. इसलिए विपत्ति के समय़ व्यक्ति की सूझबूझ ही महत्वपूर्ण होती है. आपकी सूझबूझ से ही उस कठिन समय का उचित सामना किया जा सकता है. परंतु इस परामर्श का तात्पर्य यह बिल्कुल नहीं कि मनुष्य धन संचय न करे. कठिन समय के लिए हर कोई संचय करता है यहाँ तक कि चीटिंया संचय करके रखती हैं. उसे भी वर्षा ऋतु की चिंता होती है. अर्थात सभी अपनी हैसियत और क्षमता के अनुसार विपत्ति के लिए धन संचय करता है. यह कोई बड़ी बात नहीं है. अतएव धन संचय आवश्यक है लेकिन उस पर निर्भरता मूर्खता होगी. अगर इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि धन संचय करके बुरे समय के लिए निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए क्योंकि धन बुरे समय में हमारी रक्षा नहीं कर सकता - धन तो पता नहीं कब चला जाए. बुरे समय में सूझबूझ पर अधिक ध्यान रखना चाहिए. आचार्य चाणक्य के श्लोक के दूसरी लाइन से ही उनका मंतव्य स्पष्ट होता है कि विुत्ति के लिए धन संचय आवश्यक है लेकिन उसके बाद भी विपत्ति से निकलने के लिए आपकी सूझबूझ जरुरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 खास भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले क्यों कराया जाता है गंगा स्नान?
Dussehra 2026: दशहरे पर पूजे जाते हैं ये 2 भाले, कुंभ में नागा साधुओं से पहले होता है इनका स्नान
Happy Dussehra Wishes 2026: विजयादशमी पर प्रियजनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं संदेश, देखें लिस्ट
दशहरा पर अपनों को ये संदेश भेजकर कहें हैप्पी विजयादशमी, देखें टॉप 10 मैसेज
Aaj Ka Panchang 20 October 2026: दशहरे पर सुबह नवमी, दोपहर में दशमी, कब करें हवन और पूजा?
आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026: दोपहर 12:50 बजे से दशमी, ये है दशहरे का विजय मुहूर्त
Dussehra 2026: दशमी दोपहर 12:50 बजे से, फिर आज ही क्यों होगा रावण दहन? समझें धर्मशास्त्र का नियम
सुबह नवमी थी तो शाम को रावण दहन कैसे? दशहरे की तारीख का नियम समझिए

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget