एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2020: नवंबर में इस दिन लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, लेकिन नहीं लगेगा सूतक, जानें क्यों?

जब-जब ग्रहण लगता है तो उसके कुछ अच्छे तो कुछ बुरे प्रभाव देखने को मिलते ही हैं. हालांकि ज्योतिष के नज़रिए से इसे अशुभ समय ही माना जाता है जिसका नकारात्मक असर ग्रहों की चाल और उनके जातकों पर पड़ता है.

साल 2020 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. लेकिन खत्म होने से पहले इस साल आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. वो भी 30 नवंबर को. जब-जब ग्रहण लगता है तो उसके कुछ अच्छे तो कुछ बुरे प्रभाव देखने को मिलते ही हैं. हालांकि ज्योतिष के नज़रिए से इसे अशुभ समय ही माना जाता है जिसका नकारात्मक असर ग्रहों की चाल और उनके जातकों पर पड़ता है. 

30 नवंबर को लगने जा रहा साल का अंतिम ग्रहण कितने से कितने बजे तक होगा, कहां कहां होगा और कब से शुरु होगा इसका सूतक काल. इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं.

कब से कब तक होगा ग्रहण

30 नवंबर को चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 02 मिनट से शुरु होगा और शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. यानि इस बार चंद्र ग्रहण तकरीबन साढ़े 4 घंटे का रहेगा. वहीं आपको ये भी बता दें कि यह एक उपच्छाया ग्रहण है. जिसका मतलब है कि जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपच्छाया से ही वापस लौट जाता है। तो चांद पर महज़ एक धुंधली सी परछाई नज़र आती है. जबकि चांद के आकार में किसी तरह का फर्क नज़र नहीं आता है. इसे अंग्रेज़ी में पेनुमब्रल कहा जाता है. 

नहीं लगेगा सूतक !

विशेष बात ये है कि इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. दरअसल, यह उपच्छाया ग्रहण है पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं. इसीलिए इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. जब पूर्ण व आंशिक चंद्रग्रहण होता है तभी सूतक लगता है. वहीं ये ग्रहण भारत, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा.  

ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों पर रोक

मान्यता है कि ग्रहण काल के दौरान शुभ कार्यों पर रोक रहती हैं. यानि जब तक ग्रहण लगता है तब तक किसी तरह के मंगल कार्य नहीं किए जाते बल्कि यह समय प्रभु के स्मरण में बिताया जाता है. कहा जाता है कि इस दौरान खाना नहीं खाना चाहिए, कपड़े बर्तन इत्यादि नहीं धोने चाहिए, धारदार वस्तुओं को इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए. खासतौर से गर्भवती स्त्रियों को विशेषतौर से ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. 

ग्रहण के दौरान मंदिर भी हो जाते हैं बंद

ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. जब ग्रहण खत्म हो जाता है तो सभी मूर्तियों को गंगाजल से साफ किया जाता है और उसके बाद ही मंदिर दर्शनों के लिए खोला जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
Second Sawan Somwar 2026: दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
Aaj Ka Panchang 7 August 2026: आज शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजाका मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजाका मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget