एक्सप्लोरर

Chanakya Niti : काम पूरा होने से पहले योजनाओं का नहीं करना चाहिए खुलासा

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में जीवन की सफलता का सार छिपा है. चाणक्य बहुत ही अनुभवी और विद्वान थे. किसी परिस्थिति में व्यक्ति को कैसा बर्ताव करना चाहिए, इस बारे में चाणक्य नीति सबसे अच्छा माध्यम मानी जाती है.

Chanakya Niti : चाणक्य जिन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. चाणक्य ने अपने अनुभवों और सामाजिक अध्ययन से जो सिद्धांत प्रतिपादित किए वही चाणक्य नीति कहलाए. चाणक्य का संबंध प्राचीन तक्षशिला विश्वविद्यालय से था, वे वहां के शिक्षक थे. चाणक्य कूटनीति के माहिर थे. वे अर्थशास्त्री भी थे. व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में चाणक्य ने बहुत ही सूक्ष्मता से अध्ययन किया और इनका किस तरह से सामना करना चाहिए, इसके बारे में बताया. जीवन को समझने में चाणक्य नीति मदद करती है. जानते हैं आज की चाणक्य नीति-

मन में सोचे गए कार्य का ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए

मन में सोचे गए कार्य के बारे में कभी किसी को जानकारी नहीं देनी चाहिए. इसका ढिंढोरा भी नहीं पीटना चाहिए. चाणक्य के अनसुार जो ऐसा करता है उसे कार्य में सफलता नहीं मिलती है. मन में सोचे गए कार्य को मंत्र के समान गुप्त रखकर ही उस कार्य को करना चाहिए. मन की बात को गोपनीय रखकर निरंतर कार्य में जुटे रहना चाहिए.

जब व्यक्ति कार्य में जुटा हो तो उस कार्य का किसी से जिक्र नहीं करना चाहिए. बता देने से कार्य पूरा न होने पर हंसी होती है. वहीं शत्रु को पता चल जाने से वह इसमें अवरोध भी पैदा कर सकता है. कार्य पूर्ण होने पर सभी को स्वत: ही सभी को पता चल जाएगा. वेदों में भी कहा गया है कि ध्यान केंद्रित, चिंतन मनन और गुप्त रूप से कार्य करने से सफलता मिलती ही मिलती है.

व्यावहारिकता ऐसी होनी चाहिए

व्यावहारिकता के बारे में प्रकाश डालते हुए चाणक्य कहते हैं कि कन्या का विवाह अच्छे कुल में करना चाहिए, पुत्र को शिक्षा के कार्य में लगा देना चाहिए. मित्रों को अच्छे कार्यों में और शत्रु को बुराईयों में लगा देना चाहिए. चाणक्य के अनुसार यही व्यावहारिकता है और समय की मांग भी यही है. इस अर्थ यह है कि बेटी का विवाह अच्छे घर में करने से बेटी की चिंता से मुक्त हो जाएं. पुत्र कोअच्छी शिक्षा दिलाने से वह अपना अच्छा बुरा सही तरह से सोच सकेगा और रोजगार प्राप्त कर अच्छा जीवन व्यतीत कर सकेगा. मित्रों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करें ताकि वे अपना जीवन सुधार सके. शत्रु को बुरी आदतों में उलझा दें ताकि वे उसमे उलझा रहे व दूसरों को परेशान न करें. इन आदतों में उलझकर एक दिन वह स्वयं को ही नष्ट कर ले.

Janam Kundli : कन्या लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं सरल, इनमें होती है ये विशेष बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Tula Rashifal 27 October 2026: 8वें चंद्रमा से तुला राशि वाले यात्रा में बरतें सतर्कता, बिजनेस मीटिंग में वाणी पर संयम और खर्चों में उछाल का अलर्ट
Aaj Ka Tula Rashifal 27 October 2026: 8वें चंद्रमा से तुला राशि वाले यात्रा में बरतें सतर्कता, बिजनेस मीटिंग में वाणी पर संयम और खर्चों में उछाल का अलर्ट
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त
Pisces Daily Horoscope 27 October 2026: सीनियर्स की गाइडलाइन से पूरे होंगे ऑफिशियल टारगेट, पार्टनर संग बहस टालने की सलाह; मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Pisces Daily Horoscope 27 October 2026: सीनियर्स की गाइडलाइन से पूरे होंगे ऑफिशियल टारगेट, पार्टनर संग बहस टालने की सलाह; मिलेगी बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget