एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: इस एक चीज के कारण समझदार व्यक्ति भी हो जाता है बुद्धिहीन, छिन जाता है सुख-चैन

Chanakya Niti: सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा है लेकिन कुछ गलतियों से हम खुद नाकाम होते है. इन्हीं में से एक है किसी चीज की 'अति' करना. आइए जानते हैं इस विषय पर आचार्य चाणक्य ने क्या बताया है.

Chanakya Niti: सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा है लेकिन कुछ ऐसी गलतियां और आदतें हैं जिसके कारण इंसान खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार लेता है. इन्हें वक्त रहते सुधारा नहीं गया तो नाकामी के अलावा जीवन में कुछ नहीं रह जाएगा. इन्हीं में से एक है किसी चीज की 'अति' करना. अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती, ये दीमक की तरह आपके जीवन का नाश कर देती है. इसकी चपेट में आने वाला सुलझा और समझदार व्यक्ति भी बुद्धिहीन हो जाता है. आइए जानते हैं इस विषय पर चाणक्य के विचार.

अति रूपेण वै सीता चातिगर्वेण रावणः।

अतिदानाद् बलिर्बद्धो ह्यति सर्वत्र वर्जयेत् ।।

अर्थात: श्लोक के जरिए चाणक्य ने अति से होने वाले दुर्गति को बताया है. वह कहते हैं माता सीता की अति सुंदरता और रावण के अति घमंड के कारण दोनों का जीवन संकट में आ गया. वहीं अत्यंत दानी होने पर भी राजा बलि को परीक्षा हेतु छला गया था. इसलिए किसी भी चीज की अति नुकसानदेह होती है.

'अति' से होती है ये दुर्गति

आचार्य चाणक्य के अनुसार माता सीता की सुंदरता उनके सुखी जीवन पर भारी पड़ा. देवी सीता के रूप का वर्णन सुनकर ही रावण अपने मोह को नहीं रोक पाया और उनका हरण कर लिया. उसे अपनी शक्तियों पर बेहद घमंड था, अहंकार के नशा ही रावण के विनाश का कारण बना. इन उदाहरण से चाणक्य ने समझाया है कि किसी भी चीज की अति के परिणाम क्या होते हैं. फिर चाहे वह क्रोध हो, अहंकार, लालच, मोह, काम आदि बुरी आदतें. आज के दौर में यही आदतें सुलझे इंसान की बुद्धि पर ताला डाल देती हैं. इनकी मद में रहने वाले सफलता के मुहाने तक आने के बाद भी उसका स्वाद नहीं चख पाते.

इन लोगों को नहीं तोड़नी चाहिए मर्यादा

उदाहरण देते हुए चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा गुस्सा करता है तो उसके न केवल शत्रु बढ़ते हैं, बल्कि इसका प्रभाव उसके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. वहीं छात्र जीवन में काम, लोभ, लालच की आदत बच्चे के भविष्य को अधर में लटका देती है. हर वर्ग के इंसान को अपनी मर्यादाओं का कभी उल्लंघन नहीं करना चाहिए, क्योंकि सीमा लांघने वालों को नुकसान ही झेलना पड़ता है.

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर पंचक का साया, जानें घटस्थापना मुहूर्त और माता की सवारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम
देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम
Chaturmas 2026: भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget