एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: ये 4 गलतियां करने वालों को कभी नहीं मिलता लक्ष्मी जी की आशीर्वाद, तरसते है जीवन भर धन के लिए

Chanakya Niti For Motivation: चाणक्य कहते हैं कि जाने-अनजाने में व्यक्ति ऐसी गलतियां कर बैठता है जो धन की देवी को रुष्ठ कर देती है. किन गलतियों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है.

Chanakya Niti: जीवन में सुख, सु‌विधाएं पाने के लिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होना बेहद जरूरी है. इनकी कृपा के बिना जिंदगी पीड़ादायक रहती है. मां लक्ष्मी जिस पर मेहरबान हो जाएं उसे कभी धन का अभाव नहीं रहता.

चाणक्य नीति में भी धन को लेकर कई बातें बताई गई है. चाणक्य कहते हैं कि जाने-अनजाने में व्यक्ति ऐसी गलतियां कर बैठता है जो धन की देवी को रुष्ठ कर देती है. मेहनत के बाद भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते, धीरे-धीरे धनवान भी कंगाली की कगार पर आ जाता. किन गलतियों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है.

धन का व्यय

जहां लक्ष्मी की कदर नहीं होती वहां दरिद्रता का वास होता है. चाणक्य कहते हैं कि धन लक्ष्मी बहुत चंचल स्वभाव की हैं. जो धन का दिखावा करते हैं और अनावश्यक चीजों पर पैसे खर्च करते हैं वह स्वंय अपनी बर्बादी की राह चुनते हैं. आय से अधिक धन का व्यय करना मुसीबतों को निमंत्रण देना है. धन का सम्मान न करने वालों को लक्ष्मी जी कभी अपना आशीर्वाद नहीं देती हैं.

समय का मूल्य

जीवन की तरक्की में समय का विशेष महत्व है. चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति समय को मोल नहीं समझता, अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर ढलाई बरतता है उन्हें लक्ष्मी जी का साथ नहीं मिलता. समय की बर्बादी करने वाला व्यक्ति से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उन्हें जीवनभर धन पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

व्यवहार

बुजुर्ग, विद्वान और महिलाओं का निरादर करने वालों के सिर से मां लक्ष्मी अपना हाथ उठा लेती हैं. जिस घर में आए दिन झगड़े हों, जो व्यक्ति अपने माता-पिता के लिए जुबान की ताकत आजमाते हैं उन्हें अपशब्द बोले हैं, वह सदा धन के लिए तरसते रहते है. इन्हें न सुख मिलता है न शांति.

बुरी आदतें में लिप्त

चाणक्य कहते हैं कि जो क्रोध, अहंकार, जुआ, छल-कपट जैसी बुरी आदतों का आदी होता है उस पर कभी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती. कहते हैं कि जब पैसा आता है तो ये बुरी आदतें व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती है, जो इनकी तरफ खिंचा चला गया वह कंगाली की राह पर आ जाता है. इस पर काबू कर लिया तो मां लक्ष्मी सदैव मेहरबान रहेंगी.

Chanakya Niti: इंसान को बुरे वक्त से बचाती हैं चाणक्य की ये तीन बातें, जीवन में उतार लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget