एक्सप्लोरर

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य ने किन 7 बातों से किया दुनिया को सावधान, पास आने पर बढ़ेंगी सिर्फ परेशानियां

आचार्य चाणाक्य के मुताबिक भोग-विलास और पैसों के मामलों में इंसान का खुद पर नियंत्रण रखना बहुत जरुरी है. क्योंकि ज्यादा पैसा आ जाने के बाद इंसान की बुद्धि बदल जाती है और बाद में उसे इसका खमियाजा भुगतना पड़ता है

नई दिल्लीः ऑचार्य चाणक्य की नीतियों, उनकी कही- लिखी एक भी बात को कोई काट नहीं पाया है. चाणक्य नीति में उन्होंने ऐसी 7 बातें बताईं हैं जिसके पास आने मात्र से इंसान को दुख और परेशानी मिलती है. वो सात चीजें हैं पैसा, भोग-विलास, स्त्री, राजा, काल, याचक और दुष्ट लोग. चाणक्य नीति में इन सातों के बारे बताया गया है कि पूरे जीवनकाल में कहीं न कहीं हर इंसान इनसे परेशान रहता होता है.

चाणक्य नीति में कहा गया है कि स्त्री, राजा, याचक और दुष्ट लोगों से हमेशा संभलकर रहें. इनके साथ आपका व्यवहार बहुत नियंत्रित होना चाहिए. इनसे सोच-समझकर ही व्यवहार करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं.

आचार्य चाणाक्य के मुताबिक भोग-विलास और पैसों के मामलों में इंसान का खुद पर नियंत्रण रखना बहुत जरुरी है. क्योंकि ज्यादा पैसा आ जाने के बाद इंसान की बुद्धि बदल जाती है और बाद में उसे इसका खमियाजा भुगतना पड़ता है. चाणक्य नीति कहती है कि इन सब मामलों में सावधानी रखेंगे तो मृत्यु को लेकर आपको कभी भय नहीं होगा.

इन 7 चीजों से बचने के बारें में चाणक्य नीति के 16 वें अध्याय के चौथे श्लोक में वर्णन है. श्लोक है...

कोऽर्थान्प्राप्य न गर्वितो विषयिणः कस्यापदोऽस्तं गताः स्त्रीभिः कस्य न खण्डितं भुवि मनः को नाम राजप्रियः । कः कालस्य न गोचरत्वमगमत् कोऽर्थी गतो गौरवं को वा दुर्जनदुर्गमेषु पतितः क्षेमेण यातः पथि ॥

पैसा श्लोक में कहा गया है कि पैसे मिलने पर मिलने पर घमंड आ ही जाता है. ऐसा कोई इंसान इस धरती पर नहीं है जिसकी बुद्धि पैसा पाकर न बदली हो.

भोग-विलास जो इंसान भोग और विलास में पड़ा रहता हो और जिसे खुद पर कंट्रोल नहीं रहता वो हमेशा मानसिक और शारीरिक तौर से दुखी ही रहता है.

स्त्री स्त्रियों के कारण हर इंसान के जीवन में कभी न कभी दुख जरुर आता है, चाहे वो प्रेम की वजह से ही क्यों ना हो.

राजा अच्छा और समझदार राजा जो न्यायप्रिय हो उसकी कृपा कभी किसी एक इंसान पर नहीं हो सकती है. ऐसा राजा सबको समान भाव से देखता है और समय आने पर अपने प्रिय को भी दंड भी देता है.

काल चाणक्य कहते हैं हर इंसान की मृत्यु सुनिश्चित है इसलिए काल की दृष्टि से आज तक कोई नहीं बचा है.

याचक मांगने की आदत की वजह से सम्मान नहीं मिलताा. चीजें या पैसा मांगना जिस इंसान की आदत हो ऐसे लोगों को कभी सम्मान नहीं मिलता.

दुष्ट लोग गंदी आदत कभी नहीं बदलती. एक बार जो लोग दुष्ट और गलत लोगों की संगत में पड़ जाते हैं वो फिर से अच्छे इंसान नहीं बन पाते और कोई बन भी जाए तो जीवन में फिर कोई न कोई गलत काम कर ही बैठता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget